बॉडी एंड सॉल

आज है अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस, जानिए क्याें मनाया जाता है

लाेगाें काे नशे, उसके कु्प्रभाव, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के प्रति जागरुक किया जाता है
less than 1 minute read
Jun 26, 2019
International Day against Drug Abuse and Illicit Trafficking
आज है अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस, जानिए क्याें मनाया जाता है

लोगों को नशे से मुक्त कराने और उन्हें जागरुक करने के उद्देश्य से दुनियाभर में हर साल 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस ( इंटरनेशनल डे अगेन्स्ट ड्र्ग अब्यूस एंड इलिसिट ट्रैफिकिंग ) के रूप में मनाया जाता है।इस दिन लाेगाें काे नशे, उसके कु्प्रभाव, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के प्रति जागरुक किया जाता है।

दुनियाभर में नशली दवाओं या पदार्थों का सेवन करने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ते देख संयुक्त राष्ट्र ने 7 दिसंबर 1987 को अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाने की घोषणा की थी।

दुनियाभर में इस दिन विभिन्न समुदायों और संगठनाें के लोगों द्वारा नशीली दवाओं के प्रति क्षेत्रीय स्तर लोगों को जागरुक करने के लिए कर्इ तरह के कार्यक्रम चलाए जाते हैं।जिसके अंतर्गत लाेगाें काे घर-घर जाकर या सामूहिक सभा बुलाकर नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान और खतरों के बारे में बताया जाता है।

हर साल बदलती है थीम -
26 जून 2019 काे मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस की थीम ‘न्याय के लिए स्वास्थ्य, स्वास्थ्य के लिए न्याय’ ( Health for justice and justice for health) है।इस थीम का उद्देश्य लाेगाें काे अपनी सेहत के साथ न्याय करने के लिए प्रेरित करता है।

Published on:
26 Jun 2019 04:09 pm