बॉडी एंड सॉल

Coronavirus: कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सफाई से जुड़ी इन बातों को समझना जरूरी

अगर साबुन और पानी उपलब्ध नहीं है, तो एेसे हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें जिसमें कम से कम 60 प्रतिशत अल्कोहल हो।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Mar 2020, 5:14 PM IST
Coronavirus: कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सफाई से जुड़ी इन बातों को समझना जरूरी
Know these things related to cleaning to avoid corona infection

coronavirus अगर आप सोचते हैं कि साबुन या सैनिटाइज़र में से क्या बेहतर है तो जान लीजीए कि साबुन और पानी से हाथों को धोने का तरीका सबसे अच्छा है। हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक हर आधे या एक घंटे पर साबुन और पानी से धोएं। अगर साबुन और पानी उपलब्ध नहीं है, तो एेसे हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें जिसमें कम से कम 60 प्रतिशत अल्कोहल हो।

पहले हैंड सैनिटाइज़र को एक हथेली पर लें, इसके बाद दोनों हाथों को एक साथ रगड़ कर लगा लें। पूरे हाथ पर रगड़ते हुए जेल को हाथ की सभी सतहों और अंगुलियों पर लगाएं। इसके आलावा क्लीन्ज़र और वाइप्स से भी आप उन वस्तुओं, सतहों की सफाई कर सकते हैं जिन्हें अक्सर आप छूते हैं जैसे दरवाजों के हैंडल, कुंडी, कुर्सी आदि।

कोरोनावायरस से बचने के लिए सबसे प्रभावी तरीका अल्कोहल पर आधारित हैंड रब से सफाई करना या साबुन और पानी से धोना है एक बैहतर उपाय है। अल्कोहल में वायरस और बैक्टीरिया सहित विभिन्न प्रकार के रोगाणुओं को खत्म करने की क्षमता होती है। कोरोना वायरस एक ऐसा वायरस है, इसमें प्रोटीन का एक बाहरी आवरण होता है इस आवरण को इनवेलप कहा जाता है. अल्कोहल इस आवरण को खत्म कर सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: