बॉडी एंड सॉल

Coronavirus: लॉकडाउन का बुजुर्गों की सेहत पर पड़ रहा नकारात्मक असर

लॉकडाउन का बुजुर्गों की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

less than 1 minute read
Jun 07, 2020
Coronavirus: लॉकडाउन का बुजुर्गों की सेहत पर पड़ रहा नकारात्मक असर
Lockdown has negative impact on the health of the elderly

कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लॉकडाउन के चलते घर में रहने वाले बुजुर्गों पर इसका मानसिक और शारीरिक रूप से गहरा असर पड़ा है। बुजुर्गों की दिनचर्या में बदलाव या रुकावट आए तो असहजता के चलते थकान और तनाव भी महसूस होने लगता है। लॉकडाउन का बुजुर्गों की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

हाल ही एक सर्वेके जरिए बुजुर्गों से पूछा था कि वे कैसे अपना समय बिता रहे हैं और खुद को खुश रख रहे हैं। जवाब में ज्यादातर बुजुर्गों ने कहा था कि वे खुद को अध्यात्म और प्रोडक्टिव कामों में व्यस्त रख रहे हैं। खासकर गार्डनिंग के जरिए लॉकडाउन में खुद को व्यस्त रखने वाले 64.56 फीसदी बुजुर्ग हैं। जबकि करीब 23 फीसदी ने सेहत और उम्र का हवाला देते हुए कहा कि वे थोड़ा बहुत ऐसा कर लेते हैं जबकि 12.66 फीसदी ने कहा कि वे कभी-कभी पौधों को पानी देने का काम कर लेते हैं।

Published on:
07 Jun 2020 07:13 pm