बॉडी एंड सॉल

जिम में ओवरट्रेनिंग से बॉडी को होगा नुकसान, जानें इसके बारे में

ओवरट्रेनिंग शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगती है। जानते हैं क्या है सही तरीका।
less than 1 minute read
• •
Sep 10, 2019
जिम में ओवरट्रेनिंग से बॉडी को होगा नुकसान, जानें इसके बारे में
ओवरट्रेनिंग शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगती है। जानते हैं क्या है सही तरीका।

अक्सर जिम में लोग बॉडी को जल्द से जल्द सुडौल बनाने के चक्कर में ज्यादा कसरत करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में ये ओवरट्रेनिंग शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगती है। जानते हैं क्या है सही तरीका।

नुकसान-
एक्सरसाइज से हड्डियां मजबूत होती हैं लेकिन जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करने पर इन पर अधिक दबाव पडऩे के कारण ये कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में हड्डियों में दर्द की शुरुआत हो सकती है।

ऐसे पहचानें-
नियमित जिम जाते हैं और इस बीच कोई गैप हो जाए तो आप तनाव और थकान महसूस करते हैं तो यह ओवरट्रेनिंग का नतीजा हो सकता है। इसके अलावा वर्कआउट के बाद कुछ देर तक आप चिड़चिड़ापन महसूस कर रहे हैं तो यह अधिक व्यायाम करने का नतीजा हो सकता है।

क्या करें-
शरीर के मुताबिक ट्रेनर की सलाह अनुसार ही वर्कआउट करें। एक घंटे से अधिक व्यायाम करने से बचें। रोजाना 8 घंटे की नींद जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
10 Sept 2019 07:41 pm