बॉडी एंड सॉल

गर्दन दर्द की समस्या से छुटकारे के लिए जानें ये खास बातें

आजकल कई लोग गर्दन दर्द से परेशान नजर आते हैं। आज बीस से पैंतीस फीसदी लागों में गर्दन के दर्द समस्या बनी हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jan 2020, 3:33 PM IST
गर्दन दर्द की समस्या से छुटकारे के लिए जानें ये खास बातें
spondylitis symptoms treatment and causes

हाथ और पैरों के नीचे दिए गए बिंदुओं पर पे्रशर देकर गर्दन दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। दिन में तीन-चार बार इन बिंदुओं पर दबाव दिया जाना चाहिए। इससे गर्दन दर्द की समस्या में छुटकारा मिलता है।

आजकल कई लोग गर्दन दर्द से परेशान नजर आते हैं। आज बीस से पैंतीस फीसदी लागों में गर्दन के दर्द समस्या बनी हुई है। गर्दन दर्द ज्यादातर तीस वर्ष से ऊपर की उम्र के लोगों में होता है। गर्दन दर्द होने के प्रमुख कारणों में लम्बे समय तक बैठना, तेज वाहन चलाना, मोटा तकिया लगाना आदि हैं। इनके अलावा अन्य कई कारणों के चलते भी गर्दन दर्द की परेशानी लोगों में होने लगती है। गर्दन दर्द की वजह से हाथों का सुन्न हो जाना और लम्बे समय तक कार्य नहीं कर पाना, चक्कर आना आदि शामिल है। गर्दन की नसों में दवाब के कारण हाथ में दर्द की समस्या होती है।

गर्दन में दर्द होना नॉर्मल बात है। ऐसे में हर बार दर्द की दवा लेना सही नहीं होता, आप चाहें तो घरेलू उपायों से भी गर्दन के दर्द को दूर कर सकते हैं। अगर आपको गर्दन में दर्द की शिकायत है तो हॉट वॉटर बैग से उस जगह पर सिंकाई करें। गर्म तेल से हल्की मालिश करें। इसके अलावा एक्यूप्रेशर और एक्यूपंचर से भी गर्दन के दर्द को दूर किया जा सकता है। चुम्बकीय चिकित्सा से भी दर्द में राहत मिलती है। कई बार विटामिन डी की कमी से भी गर्दन में दर्द होने लगता है। अगर आपको लंबे समय से दर्द की शिकायत है तो व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। बैठने के पोश्चर की सही करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: