बॉडी एंड सॉल

Exercise Headache: अगर आपको भी हाेता है एक्सरसाइज हेडेक, तो ऐसे करें बचाव

Exercise Headache: फिट और सेहतमंद रहने के लिए वर्कआउट करना महत्वपूर्ण हैं। लेकिन कभी-कभी इसके कुछ साइड इफेक्ट भी देखने का मिलते हैं। जिनमें से सिरदर्द एक है। कई लोग इसे एक्सरसाइज हेडेक के ताैर पर जानते हैं। यह कोई नई स्थिति नहीं है। लेकिन इस तरह का सिरदर्द आपको...

2 min read
Feb 16, 2020
Prevention Tips From Exercise Headache
Suffering From Exercise Headache: Know Effects and Prevention Tips

Exercise Headache In Hindi: फिट और सेहतमंद रहने के लिए वर्कआउट करना महत्वपूर्ण हैं। लेकिन कभी-कभी इसके कुछ साइड इफेक्ट भी देखने का मिलते हैं। जिनमें से सिरदर्द एक है। कई लोग इसे एक्सरसाइज हेडेक के ताैर पर जानते हैं। यह कोई नई स्थिति नहीं है। लेकिन इस तरह का सिरदर्द आपको कसरत करने से रोक सकता है। जिससे आपकी फिटनेस पर नेगेटिव असर हाे सकता है। यह सिरदर्द कसरत के बीच ( Headache During Exercise ) या बाद में ( Headache After Exercise ) कभी भी हो सकता है। विशेषज्ञ इस समस्या के कारणों पर एकमत नहीं हैं। लेकिन ज्यादातर का मानना है कि मांसपेशियों और मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी के कारण हो ऐसा हो सकता है। यदि आप भी इस तरह के सिरदर्द से परेशान है तो, कुछ उपायों के जरिए आप अपना बचाव ( Tips To Prevent Exercise Headache) कर सकते हैं। आइए जानते है उनके बारे में:-

व्यायाम करते समय ठीक से सांस लें ( Breathe Properly To Prevent Exercise Headache )
कई लोग व्यायाम करते समय अपनी सांस रोकने की कोशिश करते हैं। जिससे दिमाग पर दबाव पड़ता है और सिरदर्द होता है। इसलिए आपको जबरदस्ती अपनी सांस रोकने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। कभी-कभी गहरी सांस लें और बाकी समय सामान्य रूप से सांस लें। इससे आपको एक्सरसाइज हेडेक से छुटकारा मिलेगा।

खूब पानी पिंए ( Drink Plenty Of Water To Prevent Exercise Headache )
अपने वर्कआउट से पहले और बाद में पानी पिएं। जब आप व्यायाम करते हैं तो आपको बहुत पसीना आता है। यह डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है, जिससे सिरदर्द होने लगता है। इसलिए, अपनी प्यास को अनदेखा न करें। और एक्सरसाइज हेडेक से बचने के लिए अपने वर्कआउट के दौरान भी कभी-कभी सिप करें।

कठोर वर्कआउट नियम न अपनाएं ( Follow East Workout Schedule To Prevent Exercise Headache )
एक्सरसाइज हेड एच से बचने के लिए जरूरी की जब आपके पास समय हो और आप तरोताजा महसूस कर रहे हों, तभी वर्कआउट करें। क्योंकि थकान एक्सरसाइज हेडेक का एक बड़ा कारण हो सकती है। भरपूर नींद आपकी थकान दूर करने में मददगार होती है। इसलिए भरपूर नींद लें और फिट रहें।

वर्कआउट स्विच करें ( Switch Workout To Prevent Exercise Headache )
यदि आपको लगता है कि एक निश्चित वर्कआउट से एक्सरसाइज हेडेक की समस्या होती हैं, तो उस वर्कआउट को छोड़कर एक्सरसाइज के अन्य विकल्प का चुनाव करें।

वर्कआउट के दौरान इन बातों का ध्यान रखने से आप निश्चित तौर पर Exercise Headache की समस्या को रोक सकते हैं। लेकिन यदि इनसे बात न बने तो डॉक्टर से परामर्श करें। यह किसी अन्य स्वास्थ्य स्थिति के कारण भी हो सकता है।

Published on:
16 Feb 2020 02:47 pm