बॉडी एंड सॉल

अपने लिए निकालें आधे घंटे का समय, तनाव रहेगा कोसों दूर

बदलती लाइफस्टाइल की वजह से आजकल हर कोई तनाव में रहता है लेकिन छोटी-छोटी बातों का ख्याल रख तनाव को मैनेज
less than 1 minute read
• •
Nov 20, 2018
meditation
अपने लिए निकालें आधे घंटे का समय, तनाव रहेगा कोसों दूर

बदलती लाइफस्टाइल की वजह से आजकल हर कोई तनाव में रहता है लेकिन छोटी-छोटी बातों का ख्याल रख तनाव को मैनेज किया जा सकता है।

समय निकालें:
अपने लिए आधे घंटे का समय निकालें। इस दौरान अपनी कार्यक्षमता का आंकलन करें। लक्ष्यों को तय करें और इनके प्रति सकारात्मक सोच अपनाएं।

बढ़िया खाएं:
ताजे फल-सब्जियां खाएं व पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।

व्यायाम करें:
व्यायाम करें, फिल्में देखें व खुद को ट्रीट दें, इससे स्ट्रेस कैमिकल नष्ट होते हैं।

ऐसा न करें:
नशीले पदार्थों के सेवन और धू्रमपान से दूर रहें।

सेविंग:
पैसों की कमी से तनाव होता है, इसलिए सेविंग करें।

संगीत:
टीवी सीरियल देखने की बजाय म्यूजिक सुनें क्योंकि संगीत सुकून देता है।

शेयरिंग:
अपनी भावनाएं दूसरों के साथ शेयर करें।

रिलेशन:
किसी को भी दोषी ठहराने से पहले खुद को उसकी जगह रखकर सोचें।

मसाज:
हफ्ते में एक बार मसाज करें। रक्त का प्रवाह सही रहेगा और मूड भी अच्छा रहेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
20 Nov 2018 04:26 pm