बॉडी एंड सॉल

इन कारणों से रोता है शिशु

ये जानना जरूरी होता है शिशु क्या चाहता है। भूख नवजात शिशु के रोने के सबसे आम कारणों में से एक है।
less than 1 minute read
Apr 09, 2019
baby care
baby

जल्दी होता है पेट खाली
शिशु मां पर आश्रित होता है। कई बार यह पता लगाना मुश्किल होता है कि वह आपको क्या बताना चाह रहा है। ये जानना जरूरी होता है शिशु क्या चाहता है। भूख नवजात शिशु के रोने के सबसे आम कारणों में से एक है। शिशु का पेट छोटा सा होता है। ऐसे में वह ज्यादा संग्रह करके नहीं रख सकता। जब भी पेट खाली होता है तो वह रोने लगता है।

ये हैं मुख्य कारण
यदि आप शिशु को स्तनपान करवाती हैं, तो उसे फिर से दूध पिलाकर देखें। इसे 'फीडिंग ऑन डिमांड' कहा जाता है। यदि शिशु नैपी में यूरिन कर दे या फिर उसे कपड़े तंग लगें तो भी वह रोना शुरू कर देता है। सर्दी व गर्मी भी रोने का कारण हो सकता है। शिशु को गर्मी लगे या सर्दी वह रोना शुरू कर सकता है। शिशु प्यार-दुलार और आराम चाहता है। हो सकता है वह गोद में आना चाहता हो। पेट दर्द या अन्य बीमारी भी रोने की वजह हो सकती है। ऐसे में चिकित्सक की सलाह लें।