वैज्ञानिकों ने यह भी पाया है कि अगर आप ठीक ढंग से नहीं सोते है, तो आप भूलने और कई तरह की दिमागी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
नींद आखिर किसे प्यारी नहीं है और जब पता चले कि सोने के ढेर सारे फायदे हैं, तो बस बात ही क्या। क्या आप जानते हैं कि दिमाग की सफाई के लिए एक अच्छी नींद बेहद जरूरी है। वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि जब हम सो रहे होते हैं, तो हमारा दिमाग अपने भीतर जमे टॉक्सिंस के कचरे को साफ कर रहा होता है। यही वजह है कि सोने के बाद हम खुद को तरो-ताजा महसूस करते हैं यानी पूरे दिन दिमाग में जो कैमिकल लोचा होता रहता है, उसे हमारे सोने के बाद से ही हमारा दिमाग साफ करना शुरू कर देता है। वैज्ञानिकों ने यह भी पाया है कि अगर आप ठीक ढंग से नहीं सोते है, तो आप भूलने और कई तरह की दिमागी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
गंदा दिमाग, घटाता याददाश्त
जब हम सोते हैं तो दिमाग पूरे दिन के जमे कचरे को साफ करता है। यह साफ न हो तो अल्जाइमर यानी भूलने की बीमारी होती है। सफाई के बाद शरीर में ऊर्जा का संचार होता है,इसीलिए जब हम उठते हैं तो फ्रेश महसूस करते हैं।