12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नींद में इंसान के साथ होती हैं ये अजीबो-गरीब चीजें, जानते ही चौंक जाएंगे आप

सोते समय भी बंद नहीं होती है आंखे, 24 घंटे काम करती हैं आंखे

2 min read
Google source verification
sound sleep

नींद में इंसान के साथ होती हैं ये अजीबो-गरीब चीजें, जानते ही चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली। एक स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए 7 से 8 घंटों की नींद बहुत जरूरी होती है। जो लोग गहरी निद्रा में सोते हैं उस वक्त उनकी बॉडी पैरालाइज्ड हो जाती है और उनके कुछ अंग काम करना बंद कर देते हैं। शरीर में ऐसी ही और भी कई क्रियाएं होती हैं जिनका आपको पता नहीं चल पाता है।

1.जब हम सोते हैं और गहरी नींद में होते हैं तो हमारा शरीर उस समय के लिए पैरालाइज्ड हो जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसी अवस्था में हमारा मस्तिष्क अवेचतन अवस्था में रहता है।

2.हम गहरी नींद में होने की वजह से कुछ शारीरिक क्रिया नहीं कर पाते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि नींद में भी हमारी आंखे चलती रहती है। कई रिसर्च में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि आंखे कभी सोती नही हैं। अगर आप कभी गौर करें तो आपको आंखे हिलती हुई दिखेगी।

3.जब हम सोते हैं तो पूरे दिन में सबसे कम सांस उसी समय लेते हैं। क्योंकि नींद में होने की वजह से हमें पूरी सांस लेना ध्यान नहीं रहता है। बॉडी अपने आप इस प्रक्रिया को करती है।

4.सोते समय हमारे नाक एवं गले की नस सिकुड़ जाती है। जिसकी वजह से हम जरूरत से कम सांस लेते हैं, लेकिन तब भी हम मरते नहीं हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उस अवस्था में भी शरीर खुद को जिंदा रखने भर की सांस ले लेता है।

5.जब हम सोते हैं तब हमें कई सपने दिखते रहते हैं। कुछ सपने ऐसे लगते हैं जिन्हें आप कई बार देख चुके होते हैं। ये चीज हमारे दिमाग में पहले से फीड चीजों को घुमाकर दिखाता रहता है।

6.सोते समय हमारी आंख सक्रिय रहती है, लेकिन हमारी नाक सबसे ज्यादा शिथिल रहती है। इसीलिए आपकी नींद शोर से तो टूट सकती है। मगर किसी चीज की दुर्गंध से आपकी नींद नहीं टूटेगी।

7.जब हम सोते हैं तब ही हमारी बॉडी सबसे ज्यादा रिकवर होती है। उस वक्त शरीर में ह्युमन ग्रोथ नामक एक हार्मोन निकलता है। जो हमारे शारीरिक विकास में मदद करता है। तब भी आप देखेंगे कि छोटे बच्चे जितना सोते हैं वो उतने ही जल्दी विकसित होते हैं।

8.कई बार हमें गहरी नींद में खुशी देने वाले सपने दिखते हैं। इसमें आप खुद को कामयाब होते या अपनी मनपसंद चीज हासिल करते हुए देखते हैं। उस समय हमारे मस्तिष्क में प्रसन्नता देने वाला रसायन रिलीज होता है। जिससे हमें सोकर उठने पर भी अच्छा लगता है।