
वैसे तो सुबह नहाना अच्छा माना जाता है, लेकिन रात में नहाने का एक सबसे अलग और बड़ा फायदा है अच्छी नींद। ऐसी नींद जो आपका अगला दिन खुशनुमा बना सकती है। पूरी बॉडी एनर्जी से भरी रहती है। रात को नहाने से दिनभर की सारी थकान उतर जाती है। नहाने के लिए गर्म और ठंडा दोनों पानी फायदेमंद हैं। इंडियन डर्मेटोलॉजी जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार ये दो तापमान आदर्श हैं-
आदर्श तापमान-
ठंडा पानी
21 डिग्री सेल्सि.
गर्म पानी -
44 डिग्री सेल्सि.
डमेर्टोलॉजिस्ट के अनुसार रात में नहाना हाइजीन के साथ-साथ रिलैक्स करने में सबसे ज्यादा फायदेमंद रहता है। इससे आपका मूड चेंज होता है और स्ट्रेस कम करने में मदद मिलती है। पानी का सिलेक्शन मौसम और आपकी पसंद पर निर्भर करता है।
ठंडा पानी क्यों फायदेमंद -
इम्यून सिस्टम को जगाता है।
अलर्टनेस को बढ़ाता है।
एंटी डिप्रेशन हार्मोन जगाता है।
सर्दी से बचाता है।
मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।
दिमाग को शांत रखता है।
स्किन में कसावट लाता है।
बालों का गिरना रोकता है।
गर्म पानी क्यों फायदेमंद-
मसल्स को आराम मिलता है।
शरीर की थकान कम करता है।
माइग्रेन का दर्द कम होता है।
सूजन घटाता है
एंजाइटी को कम करता है
बंद नाक को खोलता है
स्किन से टॉक्सिन्स हटाता है
रोमछिद्रों को साफ करता है।