बॉडी एंड सॉल

हफ्ते में 150 मिनट वॉक करें, रहेंगे फिट एंड एक्टिव

ब्रिटेन में हुए शोध से पता चला है कि यदि हर रोज 20 से 25 मिनट पैदल चला जाए तो वहां करीब 37000 लोगों की जान गंभीर बीमारियों से बच सकती है। रैंबलर एंड मैकमिलन कैंसर सपोर्ट संस्थान ने शोध में पाया कि पैदल चलने से दिल, कैंसर और डायबिटीज में फायदा होता है। एक हफ्ते में 150 मिनट पैदल चलने वाले फिट और एक्टिव रहकर बॉडी इम्युनिटी को बढ़ा लेते हैं।

less than 1 minute read
Jun 14, 2021
Walk
Walk

ब्रिटेन में हुए शोध से पता चला है कि यदि हर रोज 20 से 25 मिनट पैदल चला जाए तो वहां करीब 37000 लोगों की जान गंभीर बीमारियों से बच सकती है। रैंबलर एंड मैकमिलन कैंसर सपोर्ट संस्थान ने शोध में पाया कि पैदल चलने से दिल, कैंसर और डायबिटीज में फायदा होता है। एक हफ्ते में 150 मिनट पैदल चलने वाले फिट और एक्टिव रहकर बॉडी इम्युनिटी को बढ़ा लेते हैं।

दिल के लिए खतरा शोर वाला इलाका
यदि आप ऐसे इलाके में रहते हैं, जहां लगातार ज्यादा शोर होता है तो आपको दिल का दौरा पडऩे की आशंका ज्यादा हो सकती है। ब्रिटेन में हीथ्रो हवाई अड्डे के निकट रहने वाले लोगों पर किए एक शोध में पता चला है कि इनमें दिल का दौरा पडऩे और रक्त संचार संबंधी बीमारियों का खतरा अधिक होता है। ज्यादा शोर से रक्तचाप बढ़ता है, नींद में खलल और दिल की बीमारियों की आशंका बढ़ती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाती है सौंफ
सौंफ की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। यह याददाशत बढ़ाती है, खांसी दूर करती है, नजर तेज करती है और कोलेस्ट्रोल लेवल कंट्रोल करके रखती है। इनके अलावा सौंफ के कई फायदे ये भी हैं:

आंखों की रोशनी : मिश्री के साथ सौंफ खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

पेट दर्द : भुनी हुई सौंफ खाने से पेट दर्द में राहत मिलती है।

पाचन : इसे खाने से लिवर ठीक रहता है जिससे पाचन क्रिया मजबूत होती है।

खट्टी डकारें : एक गिलास पानी में सौंफ उबाल कर मिश्री के साथ पीने से फायदा होता है।

सांस की बदबू : सौंफ खाने से सांसों में बदबू नहीं आती है।

कब्ज : दूध, गुलकंद और सौंफ लेने से कब्ज नहीं रहती।

त्वचा में चमक : रोजाना सुबह-शाम सौंफ खाने से त्वचा में चमक आती है।

Published on:
14 Jun 2021 06:16 pm