बॉडी एंड सॉल

इस मौसम में अच्छी सेहत के लिए इन बातों का रखें ध्यान, एेसा हो आहार

बदलते मौसम में जीवनशैली और खानपान पर ध्यान देकर बच्चों से लेकर बुजुर्ग, बीमार होने से बच सकते हैं। इसके लिए शीत ऋतु में मौसम के अनुसार खानपान के साथ रहन-सहन में भी बदलाव करना होगा। इसके अलावा बीपी, शुगर, थायरॉइड, कैंसर, दमा जैसी बीमारियों में विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।

2 min read
Dec 01, 2019
इस मौसम में अच्छी सेहत के लिए इन बातों का रखें ध्यान, एेसा हो आहार
winter food diet plan

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार को तीन भागों में बांटा जा सकता है। इसके अनुसार इस्तेमाल करना चाहिए।

ऊर्जादायक आहार : इसमें अनाज, गेहूं, चावल, जौ, बाजरा, मक्का, घी, तेल, गुड़, शक्कर, मक्खन, आलू, शकरकंद, जमींकंद आदि शामिल हैं।

बलकारी आहार : शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, मजबूती के लिए एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन से भरपूर मेवे, दालें, पनीर व दूध आदि शामिल हैं।

रक्षाकारी आहार : बीमारियों से बचाने के लिए विटामिन्स, फाइटो विटामिन्स व खनिज लवणों से युक्त फल, सब्जियां आदि दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

बच्चों का आहार : पनीर, दालें, अनाज, विटामिन ए, सी व ई युक्त पदार्थ, अंडे, ताजा फल व सब्जियों का जूस आदि दे सकते हैं।
महिलाओं की थाली : संतुलित आहार के साथ बादाम, अखरोट, अंजीर खाएं। कैल्शियम के साथ भरपूर डेयरी प्रोडक्ट्स भी ले सकते हैं।
युवाओं का मेन्यू : प्रोटीन चीजें, अंडे, हरी सब्जियां व फलों का सेवन करें। शरीर में फ्लूड इनटेक ज्यादा न करें। 10-12 गिलास पानी पीएं।

बुजुर्गों की खुराक : जौ, ज्वार जैसे मोटे अनाज (ओट्स) के साथ अंकुरित दालें लें। तरल पदार्थ के रूप में दही व फलों का जूस, रोजाना 10-12 गिलास पानी पीना जरूरी है।

इन बीमारियों से बचें...
1. डेंगू
डेंगू वायरस (एडीज मच्छर का संक्रमण ) से होता है। शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स की कमी व त्वचा पर लाल चकत्ते इसके लक्षण हैं।
कैसे बचें : पानी को जमा होने व मच्छरों को पनपने से रोकें।

2. चिकनगुनिया
ये 'आर्बोवायरस' से होता है। 104 डिग्री बुखार, शरीर पर लाल दाने हो सकते हैं। खाना बेस्वाद लगता है।
कैसे बचें : सुबह-शाम के समय विशेष रूप से मच्छरों से बचें। लंबी आस्तीन की शर्ट व फुल पेंट पहनें।

3. वायरल -
सर्दी- जुकाम में होने वाला बुखार है। खांसने-छींकने से फैलता है।
कैसे बचें : बाहर का खानपान न लें, घर के आसपास पानी जमा न होने दें।

मलेरिया -
मच्छर के काटने से होता है। तेज कंपकंपी के साथ बुखार आता है।
कैसे बचें : पानी ढंककर रखें। पानी की सतह पर तेल डालें इससे मच्छर नहीं पनपेंगे। मच्छरदानी लगाएं।

आई फ्लू -
इंफ्लूएंजा वायरस से होता है। हाथों से आंखों तक पहुंचता है। आंखों में दर्द व लाल होना लक्षण हैं।
कैसे बचें : हाथों और आंखों को बार-बार धोएं।

स्क्रब टाइफस -
घास व हरियाली में पाए जाने वाले परजीवी कीड़े के काटने से होता है। मांसपेशियों व सिर में दर्द, खांसी।
कैसे बचें : जंगली पौधों से दूर रहें।

Published on:
01 Dec 2019 02:50 pm