बॉडी एंड सॉल

Winter Running Tips: ठंड के माैसम में रनिंग काे आसान बनाते हैं ये टिप्स

Winter Running Tips: सर्दी के इस मौसम में मॉर्निंग वॉक और रनिंग करने के साथ-साथ सेहत को फिट बनाए रखना एक चुनौती बन जाता है। फिटनेस एक्सपर्ट के अनुसार कुछ चीजों का खयाल रखकर हम इस मौसम में सर्दी को आसानी से मात दे सकते हैं...

2 min read
Jan 21, 2020
Winter Running Tips: ठंड के माैसम में रनिंग काे आसान बनाते हैं ये टिप्स

Winter Running Tips in Hindi: सर्दी के इस मौसम में मॉर्निंग वॉक और रनिंग करने के साथ-साथ सेहत को फिट बनाए रखना एक चुनौती बन जाता है। फिटनेस एक्सपर्ट के अनुसार कुछ चीजों का खयाल रखकर हम इस मौसम में सर्दी को आसानी से मात दे सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दी के माैसम में वॉक और रनिंग करने के सही तरीकाें के बारे में :-

ज्यादा कपड़े न पहनें
अधिकतर लोग सर्दी से बचने के लिए एक के ऊपर एक गर्म कपड़े पहन लेते हैं और जब रनिंग शुरू करते हैं तो गर्मी लगते ही परेशान हो जाते हैं। इसलिए एक अच्छा गर्म इनर वियर और ट्रैक सूट पहनें, गले को पूरी तरह कवर करें, कैप और ग्लव्स पहनकर ही बाहर निकलें।

वॉर्म अप जरूर करें
अब कम कपडों के साथ बाहर निकलेंगे तो सर्दी लगने का डर बना रहेगा। इसलिए घर में ही थोड़ा वॉर्म अप कर शरीर को गर्म कर लें, इससे शरीर की अकडऩ भी दूर हो जाएगी।

घास या मैदान में दौड़ें
बेहतर ग्रिप वाले और कुशनिंग स्पोट्र्स शू पहनें क्योंकि साधारण शूज रनिंग के दौरान बॉडी वेट को झेल नहीं पाते, जिससे नी जोइंटस मेें दर्द होता है। साथ ही घास या मैदान में दौड़ें क्योंकि सड़क, कंक्रीट या सीमेंट वाले ट्रेक पर दौडऩे से घुटने की तकलीफ हो सकती है।

त्वचा का भी ख्याल
रनिंग के लिए निकलने से पहले चेहरे पर अच्छा लोशन और होठों पर लिप बाम लगाना न भूलें क्योंकि हवा से यह जल्दी सूखते हैं।

कोहरे में सुरक्षा
सर्दियों में अक्सर कोहरा रहता है। ऐसे में किसी पार्टनर के साथ दौडऩा अच्छा विकल्प हो सकता है। साथ ही नियोन के कपड़े पहनें जो लाइट में चमकने के कारण ड्राइवर आदि को दूर से दिखाई दे सकें।

इस तरह ले सांस
अक्सर हम थोड़ा-सा दौडऩे पर ही थक जाते हैं, इसकी वजह है रनिंग के दौरान ठीक से सांस न लेना। दौड़ते समय हमेशा नाक से सांस लें और इसे मुंह से छोड़ें। इससे आप अपना रनिंग स्टेमिना आसानी से बढ़ा सकता है। हाल ही में रनिंग शुरू की है तो तेजी से न दौड़ें। बीच-बीच में आराम जरूर करें नहीं तो आपको पेट में हल्का दर्द हो सकता है।

Published on:
21 Jan 2020 07:16 pm
Also Read
View All