
ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) मुख्यतः हड्डियों की कमजोरी से जुड़ी एक बीमारी है। ये समस्या पुरुषों की तुलना मेंं महिलाओं में अधिक होती है। World osteoporosis Day के मौके पर एक्सपर्ट डॉक्टर नरेंद्र जोशी से जानते हैं ऑस्टियोपोरोसिस से जुड़ी कुछ खास बातें।
कौन सी एक्सरसाइज करें -
ऑस्टियोपोरोसिस से बचने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए मुख्यतौर पर ऑउटडोर एक्टिविटीज करें। जॉगिंग, रनिंग, उछल कूद वाले गेम खेलें। महिलाएं घर में बॉडी मूवमेंट एक्टविटीज वाली एक्सरसाइज करें। साइकिलिंग करें, योगा करें और हो सके तो कुछ देर सुबह या शाम को टहलने जाएं । शरीर जितना एक्टिव रहेगा ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या उतनी ही कम होगी।
क्या खाएं, क्या न खाएं -
ऑस्टियोपोरोसिस से बचने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हरी सब्जियां, कैल्शियम से भरपूर फूड्स का सेवन करें। पत्तेदार हरी सब्जियां ज्यादा खाएं, दूध से बनी चीजों का सेवन ज्यादा करें। विटामिन डी युक्त फल और सब्जी आदि का सेवन करें। विटामिन डी के लिए सन वॉथ लें, सुबह की हल्की धूप में बैठें। एेसी चीजों का सेवन न करें जिसमे फैट की मात्रा ज्यादा हो या जिसमें फॉलिक एसिड की मात्रा ज्यादा न हो। विटामिन डी और कैल्शियम के लिए सप्लीमैट का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के न करें।
महिलाओं के लिए -
ऑस्टियोपोरोसिस की समस्याएं सबसे ज्यादा महिलाओं में होती है। जिन महिलाओं का मेनोपॉज हो चुका होता है उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस ज्यादा होता है। इसका मुख्य कारण है महिलाओं के शरीर में खून की कमी होना, कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होना है। महिलाएं इन बातों का ध्यान रखें कि उनके शरीर में इन चीजों की कमी न हो।
डॉक्टर नरेंद्र जोशी
हड्डी रोग विशेषज्ञ
सवाईमान सिंह अस्पताल, जयपुर