बॉडी एंड सॉल

कमर दर्द से मिलेगा आराम, बस 15 मिनट करें ये काम

कमर दर्द की समस्या अब युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है। इससे हर पांचवा व्यक्ति परेशान है। इस दर्द से राहत के लिए हीट और कोल्ड थेरेपी के साथ दवाइयां, लोशन, स्प्रे दर्द की जगह लगाने से आराम मिलता है।

less than 1 minute read
Dec 23, 2019
back pain

कुछ जरूरी टिप्स हैं जिसे नियमित कर कमर दर्द से आराम पा सकते हैं।

तीन गलतियां न करें, बचेंगे स्लिपडिस्क से
1- गलत योगासन पर लंबे समय के लिए न बैठें
2- सिगरेट व अन्य नशा बिलकुल न करें
3- भारी वजन न उठाएं, खानपान ठीक रखें

ये छह सावधानियां जरूरी
1- भारी वजन उठाते समय विशेष सावधानी बरतें
2- कंप्यूटर पर काम करते वक्त सही मुद्रा में बैठेंं
3- छोटे बच्चे को गोद में उठाने के लिए बैठ जाएं
4- फोन का इस्तेमाल करते वक्त गर्दन न झुकाएं
5- पीठ पर बैग लगाएं, कंधे पर टांगने से परेशानी होगी
6- कार ड्राइव करते वक्त सीट पर बिलकुल सीधे बैठें

ये पांच काम अपनाएं दिनचर्या में
1- हल्का व्यायाम, साईकिल चलाएं, धीमी गति से दौडऩा
2- योगासन योग शिक्षक की निगरानी में सही ढंग से करें
3- दो घंटे से ज्यादा आराम न करें, वजन कम करें
4- खाने में पौष्टिक आहार व कैल्शियम जरूर लें
5- पानी खूब पिएं और मधुमेह पर नियंत्रण रखें

Published on:
23 Dec 2019 04:38 pm