बॉलीवुड

मुस्लिम परिवार में हिंदू रीति रिवाज से बहू की गोद भराई, तनिष्क के इस एड को हटाए जाने पर दिव्या दत्ता ने कही ये बात

43 सेंकड के इस एड को लेकर मंगलवार को बॉयकॉट तनिष्क ट्रेंड होता रहा। इस विज्ञापन में एक्ट्रेस दिव्या दत्ता वॉयसओवर है। ऐसे में जब उन्हें पता चला कि एड को हटा दिया गया है तो उन्होंने ट्वीट के जरिए रिएक्शन दिया।

2 min read
divya_dutta.jpg
Divya Dutta reaction on Tanishq ad

नई दिल्ली: तनिष्क के एड से काफी बवाल मच गया। त्यौहारों के सीजन से पहले तनिष्क ने अपनी ज्वैलरी के लिए एक नया एड निकाला था। जिसमें दो धर्मों की बात होती है। मुस्लिम परिवार में हिंदू लड़की की गोद भराई को हिंदू रीति-रिवाज से किया जाता है। हालांकि जब इस एड को बनाया जा रहा होगा तो किसी ने नहीं सोचा होगा कि इसे लव जिहाद से जोड़कर देखा जाएगा। इतना ही नहीं, इस विज्ञापन पर इतना बवाल होगा कि तनिष्क को ही बायकॉट करने की भी मांग उठने लगेगी। लेकिन अब सोशल मीडिया पर उठे बवाल के बाद तनिष्क ने विज्ञापन को ऑफ एयर कर दिया है।

43 सेंकड के इस एड को लेकर मंगलवार को बॉयकॉट तनिष्क ट्रेंड होता रहा। इस विज्ञापन में एक्ट्रेस दिव्या दत्ता वॉयसओवर है। ऐसे में जब उन्हें पता चला कि एड को हटा दिया गया है तो उन्होंने ट्वीट के जरिए रिएक्शन दिया। दिव्या ने लिखा, 'हां ये मेरी आवाज है। यह दुखद है कि इसे ऑफएयर कर दिया गया है। मुझे यह काफी अच्छा लगा था।'

इससे पहले एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी विज्ञापन पर अपनी आपत्ति जताई थी। कंगना ने ट्वीट कर कहा, "इसके कॉन्सेप्ट में उतनी दिक्कत नहीं थी, जितना इसे दिखाने का तरीका। सहमी हुई हिंदू लड़की याचनापूर्ण तरीक़े से अपने ससुराल पक्ष के प्रति कृतज्ञता ज़ाहिर करती है कि उसकी मान्यता को अहमियत दी गई। क्या वह घर की महिला नहीं है? वह उनकी दया पर क्यों है? अपने ही घर में इतना नम्र और डरपोक क्यों? शर्मनाक।"

इसके साथ ही कंगना ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, "हिंदुओं के रूप में हमें इस बात के प्रति सचेत रहने की जरूरत है कि ये क्रिएटिव आतंकवादी हमारे दिमाग में क्या इंजेक्शन लगा रहे हैं। हमें इस बात की जांच, बहस और मूल्यांकन करना चाहिए कि किसी भी धारणा का परिणाम क्या है जो हमें खिलाया जाता है। यह हमारी सभ्यता को बचाने का एकमात्र तरीका है। #Tanishq." उनका यह ट्वीट काफी वायरल हुआ था।

Published on:
14 Oct 2020 12:07 pm
Also Read
View All
भाई पर जानलेवा हमले के बाद पटना के लिए दौड़े अभिनेता पंकज त्रिपाठी, बिजेंद्र नाथ तिवारी की हालत पर जानें अपडेट

लखनऊ अग्निकांड मामले में 15 लोगों की मौत पर स्मृति ईरानी ने दिया बयान, बोलीं- मैं प्रार्थना करती हूं उनकी आत्मा को शांति मिले

ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात