Raveena Tandon Crush: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें 'विजेता' के सह-कलाकार संजय दत्त पर सबसे बड़ा क्रश था। उन्होंने बताया कि संजय हमेशा उन्हें किस तरह से ट्रीट करते थे। रवीना ने इस बात का भी खुलासा किया कि 90 के दशक में वह फिल्मों के कई सीन्स को लेकर वो असहज हो जाती थीं और उन्हें करने से मना कर देती थीं।
Raveena Tandon Crush on Sanjay Dutt: रवीना टंडन ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं और कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म पत्थर के फूल से की थी। वह तीन दशक से सिनेमा में पूरी तरह से सक्रिय है। 'टिप टिप बरसा पानी' गाने में एक्टिंग करने वाली एक्ट्रेस रवीना टंडन चर्चा में बनी रहती हैं। 90 के दशक की कुछ ग्लैमरस एक्ट्रेस में रवीना का नाम लिया जाता था। हाल की कुछ फिल्मों और वेबसीरीज में उन्होंने शानदार काम कर खुद को साबित भी किया है। वहीं, इस साल उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा भी गया। हाल ही उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर संजय दत्त को लेकर कमेंट किया है।
रवीना ने संजय दत्त को लेकर किया खुलासा
रवीना टंडन की तरह संजय दत्त भी कई सालों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। काम के बजाय वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से ज्यादा सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने अब तक कई एक्ट्रेस के साथ काम किया है। वहीं, दूसरी तरफ रवीना ने संजय दत्त को लेकर एक खुलासा किया है।
रवीना को संजय दत्त पर था क्रश
रवीना टंडन ने बताया, "सुनील दत्त सर और मेरे पिता बहुत करीबी दोस्त थे। मैं संजू और प्रिया को बचपन से जानती हूं। संजू ने हमेशा अपने गैंग में मुझे एक बच्चे की तरह ट्रीट किया। वह अब भी ऐसा ही करते है। वह मेरा क्रश थे। उन्हे यह पता भी था तब भी वह ऐसा ही करते। हे भगवान! मैं और मेरा छोटा सा टूटा हुआ दिल।"
यह भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना से तुलना करने पर भड़कीं रवीना टंडन, कहा- 'मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवालो...'
इन फिल्मों में रवीना और संजय ने किया है साथ काम
बता दें, रवीना ने संजय के साथ 'जमाने से क्या डरना' (1994), 'आतिश' (1994) और 'विजेता' (1996) जैसी फिल्मों में काम किया। आखिरी बाद दोनों को साल 2022 में आई फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में साथ देखा गया था। इसके साथ ही वह संजय दत्त के साथ 'घुड़चढ़ी' में भी दिखाई दीं। वहीं, अब उनकी वेब सीरीज 'अरण्यक' का दूसरा पार्ट भी आने वाला है। इसमें रवीना टंडन के साथ अरबाज खान होंगे।
रवीना ने 90 के दशक की फिल्मों को लेकर की आलोचना
आपको बता दें, रवीना ने अपने इस इंटरव्यू के दौरान 90 के दशक की कुछ बातों की आलोचना भी की है। उन्होंने कहा, "मैं बहुत सारी चीजों के लिए समझौता नहीं करना चाहती थी, अगर कोई डांस स्टेप मुझे अच्छा नहीं लगता था, तो मैं तुरंत इसके बारे में बात करती थी और डांस स्टेप को बदल देती थी। साथ ही मैंने स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहनने और किसिंग सीन करने से भी मना कर दिया। मैं अकेली एक्ट्रेस हूं जिसने रेप सीन दिया है लेकिन आपको मेरे कपड़े फटे हुए नहीं दिखेंगे होंगे। मैं इस बात पर जोर देती थी, इस वजह से कई लोगों को लगता था कि मैं बहुत ऐरोगेंट हूं।"
यह भी पढ़ें: सालों बाद रवीना ने बताई 90 के दशक के एक्टरों की कड़वी सच्चाई, बोली- मेरी थाइज को देखकर...