बॉलीवुड

अक्षय भारत के नागरिक नहीं और बातें करते हैं देशभक्ति की: राज ठाकरे

अक्षय की फिल्में 'पैडमैन' और 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' सरकारी प्रचार जैसी हैं
2 min read
• •
Mar 19, 2018
Akshay Kumar
Akshay Kumar

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर से बॉलीवुड स्टार्स को लेकर तीखे बयान दिए हैं। इस बार उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों पर नहीं बल्कि हिंदुस्तानी कलाकारों पर निशाना साधा है। राज ठाकरे ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और अभिनेता अक्षय कुमार पर निशाना साधा। राज ठाकरे ने कहा कि नीरव मोदी के मामले को दबाने के लिए जानबूझकर श्रीदेवी की मौत को इतना तूल दिया गया। उन्होंने कहा कि वह एक अच्छी अभिनेत्री थी लेकिन उन्होंने देश के लिए ऐसा कौन सा महान काम किया था, जो उन्हें तिरंगे में लपेटा गया। ठाकरे ने कहा कि यह सारा खेल पीएनबी फ्रॉड से लोगों का ध्यान हटाने के लिए था।

अक्षय पर साधा निशाना:
राज ठाकरे ने अभिनेता अक्षय कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जबरदस्ती मनोज कुमार बनने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा अक्षय की फिल्में 'पैडमैन' और 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' सरकारी प्रचार जैसी हैं। ठाकरे ने कहा कि अक्षय कुमार देशभक्ति की बातें करते है जबकि वे खुद भारत के नागरिक नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वे जबरदस्ती मनोज कुमार बनने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें भारत कुमार भी कहा जाता था। ठाकरे ने कहा कि अक्षय भारत के नागरिक नहीं है, उनके पास कनाडा का पासपोर्ट है।

बता दें कि पिछले दिनों अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' रिलीज हुई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी। यह फिल्म महिलाओं की महावारी की समस्या पर आधारित है। इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर भी अच्छी सफलता हासिल की। अब उनकी आगामी फिल्म में वे एक विलेन के रूप में नजर आएंगे। अक्षय कुमार सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म '2.0' में नजर आएंगे। यह फिल्म 'रोबोट' का सीक्वल है। फिल्म में अक्षय एक खतरनाक वीलेन के किरदार में नजर आएंगे।

गोल्ड और केसरी में भी नजर आएंगे:
इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार,रीमा कागती के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गोल्ड' में भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म से टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें अक्षय हॉकी कोच बलबीर सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी। इसके अलावा वे फिल्म 'केसरी' में भी नजर आएंगे। यह फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही है। इसकी कहानी सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है। फिलहाल अक्षय इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Published on:
19 Mar 2018 03:08 pm
Also Read
View All