इरफान जूझ रहे हैं इस बीमारी से:
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर बीमारी से जूझ रहे हैं। इरफान ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। इरफान ने लिखा, ‘हम जो उम्मीद करते हैं उसे पूरा करने के लिए जिंदगी किसी दवाब मे नहीं है, जो हम चाहें वो हमे मिले ही। अप्रत्याशित घटनाएं हमें बड़ा करती हैं जो कि पिछले दिनों का मेरा हाल रहा है। डायग्नोसिस में न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का पता लगने के बाद इसे स्वीकार करना काफी मुश्किल है। मुझे देश से बाहर जाना पड़ रहा है और मैं हर किसी से आग्रह करता हूं कि वे अपनी दुआएं भेजते रहे।