
भूमि पेडनेकर (सोर्स: x @ursniresh के अकाउंट द्वारा)
Bhumi Pednekar Latest Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर हाल ही में अपने नाम में पिता का नाम 'सतीश' जोड़ने के फैसले से चर्चा में आईं है। उन्होंने कहा कि ये कदम उनके लिए बहुत व्यक्तिगत और इमोशनल है। भूमि का मानना है कि ये बदलाव उन्हें मजबूती और पारिवारिक जड़ों से जुड़ा हुआ महसूस कराता है।
भूमि पेडनेकर 'द रॉयल्स' वेब सीरीज के बाद करीब 9 महीने का ब्रेक लेकर लौटीं है। इस ब्रेक को उन्होंने आत्ममंथन और काम की ऊर्जा जुटाने का समय बताया। साथ ही, ब्रेक के बाद भूमि ने कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया, जैसे अमेजन प्राइम की क्राइम थ्रिलर 'दलदल' और दैनिश असलम की फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' उनकी हालिया कोशिशें रहने वाली हैं। इन प्रोजेक्ट्स के साथ उन्होंने अपनी भूमिका की विविधता और चुनौतियों को भी एक्सेप्ट किया है।
इतना ही नहीं,भूमि ने बेहद ईमानदारी से स्वीकार किया कि एक समय ऐसा भी आया जब वो खुद पर शक करने लगी थीं। उन्होंने खुद से सवाल किया कि क्या वो वाकई अच्छी एक्ट्रेस हैं? भूमि ने कहा, "आज मैं उन लोगों की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरी कमियां बताईं। उनकी वजह से ही मैं अपनी एक्टिंग को हल्के में लेना बंद कर पाई और खुद को दोबारा काम कर सकी"
बता दें, व्यक्तिगत स्तर पर भूमि ने ये भी खुलासा किया कि वे इमरान खान पर बचपन में क्रश रखा करती थीं। दरअसल, इमरान ने 2008 में 'जाने तू… या जाने ना' से डेब्यू किया था, तब उनकी 'चॉकलेट बॉय' इमेज ने भूमि को प्रभावित किया। अब जब उन्हें इमरान के साथ फिल्म में काम करने का मौका मिला, तो भूमि के लिए ये एक तरह से सपना पूरा होने जैसा रहा। उन्होंने कहा कि स्क्रीन शेयर करना रोमांचक होने के साथ-साथ इमोशनली भी सुकून देने वाला था।
हालांकि, भूमि फिलहाल एक कोर्टरूम ड्रामा की तैयारी में हैं, जो मार्च में रिलीज होने वाला है। वो उम्मीद करती हैं कि ये नया प्रोजेक्ट उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा और दर्शकों तक एक नया रोमांच देगा। अब उनके फैंस बेसब्री से उनका अगला कदम और मार्च की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
Published on:
04 Feb 2026 11:26 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
