बॉलीवुड

देर रात अमिताभ बच्चन के घर जन्मदिन विश करने पहुंचे फैंस! किसी ने लगाए नारे तो किसी ने बांटी मिठाई

Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई देने बीती रात से ही उनके आवास 'जलसा' के बाहर फैंस का भारी तांता लगा हुआ है। दूर-दूर से प्रशंसक पहुंचे हैं। जिसके वीडियो वायरल हो रहे हैं।
2 min read
• •
Oct 11, 2026
Amitabh Bachchan 84th Birthday fans reached jalsa midnight with cake and sweets video
अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश करने पहुंचे फैंस (Photo Source- Instagram/instantbollywood)

Amitabh Bachchan 84th Birthday: सदी के महानायक और हर दिल अजीज अमिताभ बच्चन आज यानी 11 अक्टूबर 2026 को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। इस बात का सबसे बड़ा सबूत बीती रात मुंबई स्थित उनके आवास 'जलसा' (Jalsa) के बाहर देखने को मिला, जहां उनके चाहने वाले किसी बड़े त्योहार की तरह जश्न मनाने के लिए आधी रात को ही सड़क पर उतर आए। हाथों में बड़े-बड़े पोस्टर और मिठाईयां लेकर आए और एक-दूसरे को खिलाई। इसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

अमिताभ बच्चन के घर के बाहर पहुंचे फैंस

जैसे ही घड़ी की सुई ने रात के 12 बजाए, जुहू स्थित अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' के बाहर का माहौल पूरी तरह बदल गया। दूर-दूर से मुंबई पहुंचे फैंस के चेहरों पर एक अलग ही चमक और उत्साह साफ नजर आ रहा था। कोई अपने हाथों में बड़े-बड़े पोस्टर्स लिए खड़ा था, तो कोई अमिताभ बच्चन की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की दुआ मांग रहा था।

रात के सन्नाटे को चीरते हुए फैंस ने "अमिताभ बच्चन अमर रहें" और "हैप्पी बर्थडे अमिताभ जी" के गगनभेदी नारे लगाए। इस जश्न के माहौल में प्रशंसकों ने एक-दूसरे को गले लगाया और मुंह मीठा कराने के लिए आपस में मिठाइयां बांटी। कई फैंस तो ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए अपनी खुशी का इजहार करते नजर आए।

देश के कोने-कोने से पहुंचे प्रशंसक

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर फैंस का जुटना कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह पिछले कई दशकों से एक परंपरा सी बन गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात और देश के अन्य हिस्सों से आए तमाम ऐसे प्रशंसक थे जो कई दिनों पहले ही मुंबई पहुंच चुके थे। एक फैन तो अमिताभ बच्चन का रुप लेकर ही जलसा पहुंचा। वहीं, कई लोग अमिताभ बच्चन के लिए जिंदा के नारे लगा रहे थे।

सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सैलाब

सिर्फ मुंबई में 'जलसा' के बाहर ही नहीं, बल्कि वर्चुअल दुनिया में भी अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। ट्विटर (X), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बिग बी ट्रेंड्स टॉप पर बने हुए हैं। बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों, निर्देशकों, राजनेताओं और दुनिया भर में फैले उनके करोड़ों प्रशंसकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

84 साल की उम्र में भी फिल्मों और टेलीविजन के लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के जरिए दर्शकों से जुड़े रहने वाले अमिताभ बच्चन की ऊर्जा आज भी युवाओं के लिए एक बड़ी मिसाल है। फैंस और शुभचिंतक यही प्रार्थना कर रहे हैं कि महानायक का यह सफर यूं ही अनवरत चलता रहे और वे हमेशा स्वस्थ रहें।

Updated on:
11 Oct 2026 08:21 am
Published on:
11 Oct 2026 07:36 am