बॉलीवुड

फ्री में शोज और फिल्में करेगीं अंकिता लोखंडे, बोलीं- ‘ मुझे पैसे नहीं ये चाहिए…’

Ankita Lokhande: 'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखंडे अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में चौकाने वाली बात कही है। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में फ्री में एक्टिंग करने का दावा किया है।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Mar 2024, 6:45 PM IST
ankita_lokhande.jpg
अंकिता लोखंडे ने इंडस्ट्री में फ्री में एक्टिंग करने का दावा किया है

Ankita Lokhande: टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपनी आने वाली फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। अंकिता लोखंडे सलमान खान के शो बिग बॉस 17 की अपने पती विक्की जैन के साथ बतौर कंटेस्टेंट थीं। रियलिटी शो के बाद अंकिता का 'स्वतंत्र वीर सावरकर' पहल प्रोजेक्ट है। एक्ट्रेस इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। इसी दौरान एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में चौकाने वाले दावा किए हैं।

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अंकिता ने बात करते हुए कहा, 'मेरे लिए, पैसा हमेशा दूसरा ऑप्शन रहा है। मैं जो किरदार निभा रही हूं वो सबसे जरूरी चीज है।’ एक्ट्रेस ने कहा, 'अब भी, मैं पैसे के पीछे नहीं भागती। मैं हमेशा प्रोजेक्ट के पीछे जाती हूं। मैं मुफ्त में फिल्में और शो करने के लिए तैयार हूं।’

अंकिता कहा, 'ऐसा कहने के बाद, मेरा मानना है कि आपको वो मांगने की जरूरत है जो आप चाहते हैं और महिलाओं को, खासतौर से वो मांगना चाहिए जिसकी वे हकदार हैं।’


अंकिता लोखंडे की बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो 'स्वतंत्र वीर सावरकर' 22 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के पहले अंकिता लोखंडे, श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' और कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में भी नजर आ चुकी हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘रामायण 2’ से अब नहीं टकराएगी प्रभास की स्पिरिट, रणबीर ने संदीप रेड्डी वांगा को सीक्वल में होने वाली देरी की दी जानकारी

‘जग्गू दा मेरे पिता जैसे हैं’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद नील नीतिन मुकेश ने दिया बयान, पुलिस को सूरत से मिले हथियार

“संस्कृति की बात करने वाले परिवार के लोगों को देते हैं भद्दी गालियां”, कृति सेनन ने रक्षाबंधन विवाद पर दिया बड़ा बयान

‘मुझे आज के युवाओं के लिए बहुत अफसोस होता है’, रत्ना पाठक शाह ने GenZ को लेकर कही ये बात

“शूटर केवल मोहरा हैं, असली आका अब भी दूर”, टाइगर श्रॉफ फायरिंग के बाद राम गोपाल वर्मा ने अंडरवर्ल्ड पर दिया बड़ा बयान