24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिर- मस्जिद में है आस्था, 28 साल की मुस्लिम एक्ट्रेस के धर्म पर उठे सवाल, बोलीं- ‘मैं माफी…’

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को उनके धर्म को लेकर हमेशा ट्रोल किया जाता है। अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को मुहतोड़ जवाब देते हुए उनकी क्लास लगाई है। आइए बताते हैं सारा ने क्या बोला है  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 21 Mar 2024, 3:53 PM IST

sara ali khan religion

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान

सारा अली खान अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस के धर्म को लेकर लोग उन्हें ट्रोल करते रहते हैं और तरह-तरह के सवाल उठाते हैं। सारा अली खान अपने सरनेम में अली खान लगाती हैं उसके बावजूद एक्ट्रेस को अक्सर मंदिर जाते हुए देखा जाता है। इसी लिए एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।


दरअसल सारा अली खान की मां अमृता सिंह हिंदू हैं और उनके पिता सैफ अली खान मुस्लिम हैं। इसी वजह से सारा अपने सरनेम में अपने पिता का सरनेम लगाती हैं। लेकिन सरनेम में अली खान लगाने के बावजूद मंदिर में दर्शन करने जाती रहती हैं। इसी के साथ उनको कई बार मस्जिद में भी जाते हुए देखा गया है। एक्ट्रेस के इस बिहेवियर को लेकर लोग उन्हें ट्रोल करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: ब्राह्मण होने के बावजूद ये एक्ट्रेस मुस्लिम धर्म का करती हैं पालन, सामने आई बड़ी वजह

सारा अली खान ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘मेरा जन्म धर्मनिरपेक्ष परिवार में हुआ है। गलत है उसके खिलाफ खड़े होने का जज्बा मेरे अंदर है। इसलिए, अगर मैं इसे सिर्फ मेरे साथ ही नहीं, बल्कि अपने आस-पास किसी के साथ भी होता हुआ देखूंगी, तो मैं उनके लिए खड़ी होउंगी।' सारा ने आगे कहा- 'मेरी धार्मिक मान्यताएं, मेरी फूड च्वाइस, मैं एयरपोर्ट कैसे जाने का फैसला लेती हूं, यह मेरा फैसला है, और मैं इसके लिए कभी माफी नहीं मांगूंगी।'


वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान की बैक टू बैक दो फिल्में ओटीटीप्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हैं। 15 मार्च को सारा की मर्डर मुबारक रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ करिश्मा कपूर, विजय वर्मा, पंकज त्रिपाठी, माधुरी दीक्षित समेत कई बड़े कलाकार नजर आए हैं। सारा की ‘ऐ वतन मेरे वतन’ फिल्म 21 मार्च को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग