बॉलीवुड

“स्टेज पर बेइज्जत करना जरूरी था क्या?”, दलेर मेहंदी को लेकर मंत्री सुबोध उनियाल पर फूटा अनुपम खेर का गुस्सा

Daler Mehndi Controversy: मंत्री सुबोध उनियाल और सिंगर दलेर मेहंदी के बीच हुए विवाद पर अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दलेर का समर्थन करते हुए कहा विधायत को फटकार लगाई है।
2 min read
• •
Oct 21, 2026
Anupam Kher defends daler mehndi angry on minister Subodh Uniyal uttarakhand alcohol dispute
अनुपम खेर ने दिलेर मेहंदी को किया सपोर्ट (Photo Source- Instagram/anupampkher)

Anupam Kher On Daler Mehndi: उत्तराखंड में फेमस सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) और राज्य के मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुई तीखी बहस का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंच पर विधायक ने गायक पर ठीक से न गा पाने और नशे में होने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद उनकी छोटे भाई मीका सिंह ने भड़कते हुए सबूत मांगे थे, अब उसी विधायक पर अनुपम खेर ने भी अपना गुस्सा उतारा है और वीडियो जारी कर इस सार्वजनिक अपमान पर गहरी नाराजगी जताई है। 

दलेर मेहंदी के नशे में होने वाले बयान को लेकर विधायक पर भड़के अनुपम खेर

अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक बड़े कलाकार के साथ मंच पर सबके सामने बात की गई, उससे उन्हें बेहद दुख पहुंचा है। दलेर मेहंदी के साथ अपने पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए उन्होंने सिंगर के चरित्र का बचाव किया।

अनुपम खेर ने कहा, "मैं दलेर मेहंदी को पिछले 20-30 सालों से जानता हूं, और जहां तक मेरा सवाल है, मैं कह सकता हूं कि वह शराब नहीं पीते। जहां तक मुझे पता है, वह उन सबसे अच्छे इंसानों में से एक हैं जिनसे मैं मिला हूं।"

अनुपम खेर ने अपने एक कॉमन फ्रेंड का हवाला देते हुए यह भी खुलासा किया कि वह पिछले दो-तीन साल से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और उनकी सेहत ठीक नहीं चल रही है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी दलेर ने आयोजकों के लिए अपना कमिटमेंट निभाया, जो उनके सच्चे प्रोफेशनलिज्म को दर्शाता है। अभिनेता ने माना कि भले ही परफॉर्मेंस के दौरान लिप-सिंक जैसी स्थिति रही हो, लेकिन किसी भी कलाकार के साथ इस तरह का सार्वजनिक व्यवहार करना बेहद गलत चीज है।

अनुपम खेर ने मंत्री को दी सीधी नसीहत- "सम्मान के साथ सुलझाई जा सकती थी बात"

अनुपम खेर ने शेयर वीडियो के कैप्शन में सीधे तौर पर उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल को संबोधित करते हुए लिखा कि यदि मंत्री को परफॉर्मेंस से कोई शिकायत या नाराजगी भी थी, तो भी इस मामले को अकेले में और इज्जत के साथ सुलझाया जा सकता था। उन्होंने सवाल किया कि क्या स्टेज पर सबके सामने कलाकार को जलील करना वाकई जरूरी था?

अनुपम खेर ने अपनी बात खत्म करते हुए दलेर मेहंदी के लिए एक दिल को छू लेने वाला नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, "दलेर-जी, आप एक बहुत अच्छे आर्टिस्ट हैं और उतने ही अच्छे इंसान भी। कृपया अपना ख्याल रखें। भगवान आपको अच्छी सेहत दे। मेरा प्यार और इज्जत हमेशा आपके साथ है।" बता दें, इस विवाद के बाद मीका सिंह, बादशाह और कपिल शर्मा जैसे कई बड़े सितारे भी दलेर मेहंदी के समर्थन में खुलकर सामने आ चुके हैं।


Updated on:
21 Oct 2026 07:09 am
Published on:
21 Oct 2026 06:46 am
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ को जान से मारने का था प्लान, दूसरे बड़े बॉलीवुड स्टार को बनाना था शिकार, आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद ट्रोल्स को फिटनेस कोच ने दिया जवाब, मां आयशा ने भी किया रिएक्ट

‘उसे नशीली चीज खिलाकर मोबाइल छीना’, टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी रेहान की मां ने किया बड़ा दावा

‘लॉरेंस बिश्नोई अंकल मैं हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं’, टाइगर श्रॉफ के नन्हे फैन ने हमले के बाद की अपील, बोला- जैकी अंकल के परिवार ने बहुत प्यार दिया

बेटे टाइगर श्रॉफ पर हमले के एक दिन बाद जैकी श्रॉफ ने उठाया बड़ा कदम, फिर से शुरू की मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ शूटिंग