बॉलीवुड

बोल्ड और रेप सीन में हुई बड़ी कटौती, CBFC ने बदला ‘The Kerala Story 2’ का कंटेंट, लगाए 16 कट

CBFC Imposes 16 Cuts In The Kerala Story: सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेट्स (CBFC) ने फिल्म 'The Kerala Story 2' के कंटेंट में बड़ी कटौती की है। बोर्ड ने फिल्म के बोल्ड और रेप सीन को सेंसर कर 16 जगहों पर कट लगाने का निर्णय लिया है।
2 min read
Feb 24, 2026
बोल्ड और रेप सीन में हुई बड़ी कटौती, CBFC ने बदला 'The Kerala Story 2' का कंटेंट, लगाए 16 कट
फिल्म- द केरल स्टोरी 2 (सोर्स: IMDb)

CBFC Imposes 16 Cuts In The Kerala Story: फिल्म The Kerala Story 2: Goes Beyond विवादित कंटेंट को लेकर सुर्खियों में बनी है। इस शुक्रवार, 27 फरवरी को थिएटरों में रिलीज होने जा रही है। बता दें, रिलीज से पहले फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है, लेकिन बोर्ड ने फिल्म में कुल 16 बदलाव या कट लगाने के आदेश भी दिए हैं।

रेप और बोल्ड सीन में कटौती की गई

अब खबरें ऐसी आ रही है कि फिल्म के कुछ रेप और बोल्ड सीन में कटौती की गई है और किसिंग सीन को लगभग 50% कम किया गया है, जिससे लिप-लॉक का हिस्सा करीब 7 सेकंड छोटा हुआ। रेप सीन के विजुअल्स भी आधे कर दिए गए हैं, लगभग 20 सेकंड की कटौती के साथ। साथ ही, एक महिला को थप्पड़ मारने और दूसरी के सिर पर चोट लगने वाले 2 सीन्स को 2-2 सेकंड कम किया गया है और अब आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने वाले दृश्य में भी बदलाव करने को कहा गया है। इसके अलावा, 3 जगहों पर संवाद बदले गए हैं और एक शब्द को म्यूट करने का निर्देश दिया गया है।

इतना ही नहीं, CBFC ने मेकर्स को फिल्म की शुरुआत में ये स्पष्ट करने के लिए कहा है कि कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। साथ ही, एक स्टैटिक टेक्स्ट डिस्क्लेमर और वॉइसओवर का समय भी बढ़ाया गया है।

स्क्रिप्ट की कॉपी और घटनाक्रम से जुड़े जरूरी दस्तावेज होगा जमा

बोर्ड ने स्क्रिप्ट की कॉपी और फिल्म में दिखाए गए घटनाक्रम से जुड़े जरूरी दस्तावेज जमा कराने को भी कहा है। इन सभी बदलाव पूरे होने के बाद 16 फरवरी को फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। सर्टिफिकेट के मुताबिक, फिल्म की समयअवधि 131 मिनट 24 सेकंड (2 घंटे 11 मिनट 24 सेकंड) है।

फिल्म का निर्माण Vipul Amrutlal Shah ने किया है, जबकि डायरेक्शन Kamakshya Narayan Singh ने दिया है। साथ ही, स्टार कास्ट में Ulka Gupta, Aditi Bhatia और Aishwarya Ojha लीड रोल में नजर आएंगी।

Updated on:
24 Feb 2026 01:34 pm
Published on:
24 Feb 2026 01:34 pm
Also Read
View All
अर्चना पूरन सिंह ने शादी के लिए ‘हां’ करने से पहले रखी थी परमीत सेठी के सामने शर्त, आज भी करती हैं उसे फॉलो

“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

‘मैं गुस्से से खौल रहा हूं’, नसीरुद्दीन शाह, जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के और छात्रों का किया समर्थन

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’