बॉलीवुड

Akshay Kumar ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, अपकमिंग फिल्म ‘राम सेतु’ को लेकर हुई चर्चा

अक्षय कुमार ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात मीटिंग के दौरान फिल्म सिटी को लेकर हुई चर्चा
2 min read
• •
Updated: 2 Dec 2020, 12:50 PM IST
akshay_kumar_yogi_adityanath.jpg
Akshay Kumar Yogi Adityanath

नई दिल्ली: इन दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई दौरे पर हैं। वह मुंबई के ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए हैं। इस दौरान बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने सीएम से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीर में अक्षय योगी आदित्यनाथ को कुछ दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। खबर है कि अक्षय कुमार ने सीएम को अपकमिंग फिल्म 'राम सेतु' को लेकर चर्चा की।

अक्षय कुमार से मुलाकात के बाद सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'आज मुंबई में भारतीय फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार से शिष्टाचार भेंट हुई। चलचित्र जगत के विभिन्न पहलुओं के संबंध में उनसे सार्थक विमर्श हुआ। अपने कार्य के प्रति उनकी समझ, लगन और रचनाधर्मिता युवाओं के लिए प्रेरणास्पद है।'

इस मुलाकात में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अक्षय कुमार से उत्तर प्रदेश में बनने जा रही फिल्म सिटी को लेकर भी बातचीत की। सीएम योगी ने उनसे कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण की असीम संभावनाएं हैं और इसके दृष्टिगत राज्य सरकार फिल्म नीति-2018 के माध्यम से फिल्म निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। राज्य में फिल्म की शूटिंग से न सिर्फ कलाकारों को उनकी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलता है। इसके साथ ही सीएम योगी ने अक्षय कुमार ने अपनी कला का सदुपयोग करते हुए 'टायलेट एक प्रेम कथा' के माध्यम से समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ राज्य में बनने जा रहे फिल्म सिटी पर चर्चा करने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियों से मिलने वाले हैं। उन्होंने मीटिंग के लिए सिद्धार्थ रॉय कपूर, बोनी कपूर, सुभाष घई, सुधीर मिश्रा, सुभाष घई, रमेश सिप्पी, राजकुमारी संतोषी जैसे प्रोड्यूसर्स को आमंत्रित किया गया है।

Published on: