22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sushant Singh Rajput और रिया चक्रवर्ती की सर्च ने किया टॉप, याहू ने जारी की लिस्ट

सुशांत ( Sushant Singh Rajput ) मोस्ट सर्च मेल सेलेब्रिटी श्रेणी में सबसे ऊपर हैं। उनके बाद अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान, इरफान खान और ऋषि कपूर हैं। रिया इस साल की मोस्ट सर्च फीमेल सेलिब्रिटी की सूची में नंबर एक पर हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 1 Dec 2020, 8:17 PM IST

Sushant Singh Rajput और रिया चक्रवर्ती की सर्च ने किया टॉप, याहू ने जारी की लिस्ट

Sushant Singh Rajput और रिया चक्रवर्ती की सर्च ने किया टॉप, याहू ने जारी की लिस्ट

मुंबई। सर्च इंजन याहू ( Yahoo ) ने हर साल की तरह इस साल भी भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों की सूची जारी की है। इसमें बताया गया है कि वर्ष 2020 में लोगों ने सबसे ज्यादा दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) को सर्च किया, जबकि उनकी प्रेमिका अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakraborty ) सबसे ज्यादा सर्च की जानी वाली महिला सेलिब्रिटी रहीं।

यह भी पढ़ें : 'आशिकी' फेम Rahul Roy को ब्रेन स्ट्रोक,माइनस 12 डिग्री तापमान में कर रहे थे शूटिंग,फैंस-सेलेब्स कर रहे दुआ

इस साल जून में अपने आवास पर मृत पाए गए सुशांत भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए व्यक्ति के रूप में उभरे। वहीं इस वर्ष शीर्ष 10 स्थानों में राजनीतिक हस्तियों की एक बड़ी उपस्थिति है।

2017 के बाद यह पहला साल है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने सूची में नंबर वन हासिल नहीं किया है। इस साल पीएम मोदी दूसरे पायदान पर हैं। तीसरे स्थान पर रिया हैं, इसके बाद राहुल गांधी, अमित शाह, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अमिताभ बच्चन और कंगना रनौत हैं।

सुशांत मोस्ट सर्च मेल सेलेब्रिटी श्रेणी में भी सबसे ऊपर हैं, इसके बाद अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान, इरफान खान और ऋषि कपूर हैं। रिया इस साल की मोस्ट सर्च फीमेल सेलिब्रिटी की सूची में नंबर एक पर हैं।

यह भी पढ़ें : बिजनेसमैन का दावा Pavitra Punia हैं उनकी पत्नी,शादी को छुपाया और चार बार उन्हें धोखा दिया

साल 2020 के टॉप न्यूजमेकर्स की बात करें, तो पीएम मोदी पहले नंबर पर रहे, सुशांत और रिया दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से और राहुल गांधी तीसरे स्थान पर रहे। अभिनेता सोनू सूद को इस श्रेणी में एक विशेष स्थान हासिल हुआ, और उन्हें हीरो ऑफ द ईयर चुना गया। कोरोना महामारी के बीच प्रवासियों को घर पहुंचाने में मदद करने के उनके प्रयासों की सराहना की गई है।