8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजनेसमैन का दावा Pavitra Punia हैं उनकी पत्नी,शादी को छुपाया और चार बार उन्हें धोखा दिया

पवित्रा पुनिया ( Pavitra Punia ) ने इससे पहले पारस छाबड़ा और प्रतीक सेहजपाल के साथ अपने संबंधों को लेकर बात की थी। सुमित ने बताया कि पवित्रा ने उनसे उनकी शादी को एक राज की तरह छुपाने के लिए कहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 30 Nov 2020, 11:56 PM IST

बिजनेसमैन का दावा Pavitra Punia हैं उनकी पत्नी,शादी को छुपाया और चार बार उन्हें धोखा दिया

बिजनेसमैन का दावा Pavitra Punia हैं उनकी पत्नी,शादी को छुपाया और चार बार उन्हें धोखा दिया

मुंबई। सुमित माहेश्वरी नाम के एक होटेलियर ने आरोप लगाया कि बिग बॉस 14 ( Bigg Boss 14 ) से इविक्टेड प्रतिभागी पवित्रा पुनिया ( Pavitra Punia ) ने उनकी शादी को छुपाया और चार बार उन्हें धोखा दिया। शो में पवित्रा यह बताती हैं कि वह इंगेज्ड हैं, लेकिन वह किसके साथ इंगेज्ड हैं, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया था।

'शादी को एक राज की तरह छुपाने के लिए कहा था'

पवित्रा ने इससे पहले पारस छाबड़ा और प्रतीक सेहजपाल के साथ अपने संबंधों को लेकर बात की थी। सुमित ने बताया कि पवित्रा ने उनसे उनकी शादी को एक राज की तरह छुपाने के लिए कहा था। इससे पहले, पारस ने बताया था कि पवित्रा ने उसके पति को लेकर उसे धोखा दिया था। सुमित ने अब दावा किया है कि उसका पति वह ही था, जिसे लेकर धोखा देने की बात कही जा रही है।

सुमित ने यूट्यूब चैनल फीफाफूज से कहा, हम अभी भी पति पत्नी हैं। हमने पहले इंगेजमेंट की और फिर शादी की। लेकिन उसने इसका खुलासा नहीं किया। पवित्रा ने शादी के दौरान चार बार अफेयर किया।

ये प्रतियोगी कर सकते हैं वापसी
इस बीच खबर है कि बिग बॉस 14 के चल रहे सीजन 14 को और दिलचस्प बनाने के लिए पिछले सीजन में अपनी पहचान बनाने वाले कई प्रतियोगी विवादित शो के आगामी एपिसोड में प्रवेश करेंगे। इनमें राखी सावंत, मनु पंजाबी, विकास गुप्ता, राहुल महाजन, कश्मीरा शाह और अर्शी खान शामिल हैं।

पुराने सीजन के खिलाड़ी आएंगे नजर
राखी और कश्मीरा शो के पहले सीजन में प्रतियोगी थीं, दूसरे सीजन में राहुल को देखा गया था, मनु पंजाबी बिग बॉस 10 का हिस्सा थे, जबकि विकास गुप्ता और अर्शी खान सलमान खान द्वारा आयोजित शो के ग्यारहवें सीजन में घर के सदस्य थे । वर्तमान में सीजन 14 में घर में बतौर प्रतियोगी रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, कविता कौशिक, एजाज खान, पवित्रा पुनिया, राहुल वैद्य, जैस्मीन भसीन और अली गोनी हैं।