8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आशिकी’ फेम Rahul Roy को ब्रेन स्ट्रोक,माइनस 12 डिग्री तापमान में कर रहे थे शूटिंग,फैंस-सेलेब्स कर रहे दुआ

'आशिकी' फेम एक्टर राहुल रॉय ( Rahul Roy ) को शूटिंग के दौरान आया ब्रेन स्ट्रोक मुंबई के अस्पताल में हैं आईसीयू में भर्ती, इलाज से हो रहा सुधार फैस और सेलेब्स ने की जल्द ठीक होने की दुआ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 1 Dec 2020, 1:06 AM IST

'आशिकी' फेम Rahul Roy को ब्रेन स्ट्रोक,माइनस 12 डिग्री तापमान में कर रहे थे शूटिंग,फैंस-सेलेब्स कर रहे दुआ

'आशिकी' फेम Rahul Roy को ब्रेन स्ट्रोक,माइनस 12 डिग्री तापमान में कर रहे थे शूटिंग,फैंस-सेलेब्स कर रहे दुआ

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय ( Rahul Roy ) को कारगिल में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आ गया, जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह आईसीयू में हैं और इलाज से उनके स्वास्थ्य में सुधार है। उनके फैंस और सेलेब्स जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : अनुपम खेर के बेटे Sikandar Kher ने सोशल मीडिया पर कहा- मुझे काम चाहिए, मिले ढेरों जवाब

कारगिल से श्रीनगर और फिर उसके बाद मुंबई ले जाया गया
1990 के दशक में लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता राहुल कारगिल में फिल्म 'एलएसी : लाइव द बैटल' ( L.A.C - Live The Battle ) की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान 52 वर्षीय राहुल को अचानक ब्रेन स्ट्रोक आ गया, जिसके बाद उन्हें फौरन कारगिल से श्रीनगर और फिर उसके बाद मुंबई ले जाया गया, जहां उसका फिलहाल नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब उन्हें आराम मिल रहा है।

निवेदिता बासु हैं और चित्रा वकील शर्मा हैं प्रोड्यूसर्स
गौरतलब है कि 'एलएसी : लाइव द बैटल' निशांत सिंह मलकानी की डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए पहली फिल्म है। इसके निर्देशक नितिन कुमार गुप्ता हैं। प्रोड्यूसर्स चित्रा वकील शर्मा और निवेदिता बासु हैं।

'ठंड से परेशानी हुई होगी'
एक रिपोर्ट में प्रोड्यूसर निवेदिता ने कहा, 'करगिल में तापमान -12 डिग्री सेल्सियस और -13 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। ठंड बहुत थी। ये ऐसी समय था कि सभी ने ठंड के आगे घुटने टेक दिए होंगे। ठंड से परेशानी हुई होगी। उनकी शूटिंग का एक दिन बाकी था, लेकिन जब हमें उनके बारे में पता चला, तो हमने नितिन से कहा कि हमें उन्हें यहां से बाहर निकालने की जरूरत है।'

यह भी पढ़ें : आमिर खान के भांजे इमरान ने छोड़ी एक्टिंग, अब करेंगे ये काम

उन पर भरोसा किया-हंसल मेहता
राहुल रॉय के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए, फिल्ममेकर हंसल मेहता ने ट्वीट किया, '#RahulRoy और मैंने पहली बार एक साथ काम किया जब मैंने पहली बार खाना खजाना के अलावा कुछ निर्देशित किया। यह 1994 में @ZeeMusicCompany के लिए एक संगीत वीडियो था। वह बहुत ग्रेसफुल और दयालु था। तब मैंने एक पूरी तरह न्यूकमर के साथ काम किया और उस पर भरोसा किया। जल्दी ठीक हो जाओ राहुल।'