इंटेस लुक में अपनी फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कहा, कृपया : काम की जरूरत है, हंस भी सकता हूं। हालांकि नेटिजंस ने उनकी विभिन्न परियोजना में उनके काम की तारीफ की थी। एक यूजर ने लिखा, 'आर्या में आपका काम बहुत खूब था।' इस पोस्ट पर अपूर्व लखिया ने लिखा है, 'सर, मैं अमिताभ बच्चन के बाद अगर किसी बिजी ऐक्टर को जानता हूं तो वह आप हैं। इस पर सिकंदर ने जवाब दिया है, सर, क्या आप चाहते हैं कि मैं चुल्लू भर पानी में डूब जाऊं।' अंगद बेदी ने भी उनके पोस्ट पर फनी इमोजी बनाकर जवाब दिया।