मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ( Urvashi Rautela ) ने हाल ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में वह एक प्लेस कार्ड थामे हुए हैं। इसमें उनका नाम, हाइट, उपलब्धता, शूटिंग डेट और मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। हालांकि इस मोबाइल नंबर में आखिरी के 2 अंक नहीं हैं। इस तरह से यह पूरा वैध नंबर नहीं है। इस नंबर को देखने के बाद फैंस में उत्सुकता पैदा हो गई है। वे उर्वशी की इस पोस्ट पर कमेंट्स कर पूरा नंबर पूछ रहे हैं। कई और मजेदार कमेंट्स फैंस की ओर से आए हैं।