मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty ) की बेटी की पहली झलक सार्वजनिक तौर पर शुक्रवार को देखने को मिली। फोटोग्राफर्स को देख एक्ट्रेस ने बेटी समीशा ( Samisha Shetty ) के लुक को छिपाने की कोशिश जरूर की, लेकिन फैंस के लिए उनकी पहली तस्वीर सामने आ ही गई। हाल ही समीशा ने भाई वियान के साथ भाई दूज का त्योहार मनाया था। इसका वीडियो शिल्पा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।