उन्होंने आगे बताया कि मैंने बांद्रा के वीमैन हॉस्पिटल में एक महिला चिकित्सक को सम्पर्क किया। उन्होंने मुझे सुझाव दिया कि मुझे सूर्या हॉस्पिटल को मिल्क डोनेट करना चाहिए। उस समय तक मैंने 150 मिलिलीटर के 20 पैकेट फ्रिज में इकट्ठे कर लिए थे। लेकिन लॉकडाउन के दौरान इसे डोनेट करने को लेकर थोड़ी परेशानी थी। हालांकि अस्पताल ने बहुत सहयोग किया। अस्पताल के मुताबिक, यहां 2019 से ब्रेस्ट मिल्क बैंक संचालित किया जा रहा है।