'मजाक बनाते थे मेरा'
माइकल ने कहा, 'आप जानते हैं, हर कोई मुझसे हमेशा मजाक करता है कि माइक, यह एक ऐसी चीज है, जिसे शायद नहीं ले पाओगे। लेकिन इसका हिस्सा बनना अच्छा है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की महिलाएं निश्चित रूप से इस पर गर्व करेंगी।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हर चीज के लिए एक समय और एक जगह है। मैं सबसे अधिक प्रभाव बनाने के लिए खास समय देख रहा हूं। यह उन बदलावों को लाने में मदद करेगा, जिन्हें हम देखना चाहते हैं। जिंदगी में जो कुछ हासिल किया उसके लिए अपने माता-पिता और परिवार को श्रेय देते हुए उन्होंने कहा, मेरे माता-पिता, बहन और भाई ने मुझे यह सब देने के लिए बहुत त्याग किया। मैं उनका बहुत आभारी हूं। मैं कौन हूं और मैं कैसे हर दिन जीता हूं, यह सब उस नींव के कारण है, जो उन्होंने बनाई है।'