7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो बार ब्रेकअप के बाद ‘लेडी सुपरस्टार’ Nayanthara को मिला सच्चा प्यार, अब खुलकर करती हैं इजहार

बंगलूरू में जन्मीं नयनतारा का असली नाम है डायना मरियम कुरियन साउथ निर्देशक विग्नेश शिवन को कर रहीं 5 साल से डेट साउथ एक्टर सिम्बू और प्रभुदेवा से जुड़ा नाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 18 Nov 2020, 5:55 PM IST

दो बार ब्रेकअप के बाद 'लेडी सुपरस्टार' Nayanthara को मिला सच्चा प्यार, अब खुलकर करती हैं इजहार

दो बार ब्रेकअप के बाद 'लेडी सुपरस्टार' Nayanthara को मिला सच्चा प्यार, अब खुलकर करती हैं इजहार

मुंबई। साउथ फिल्मों में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रसेस में से एक नयनतारा ( Nayanthara ) ने बुधवार को अपना 36वां जन्मदिन मनाया। नयनतारा को उनके फैंस 'लेडी सुपरस्टार' ( Lady Superstar ) के नाम से भी बुलाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में एक्ट्रेस ने दमदार किरदार निभाकर फैंस और समीक्षकों का दिल जीता है। आइन उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में:

यह भी पढ़ें : कैंसर से पीड़ित एक्टर की हुई ऐसी हालत, पहचानना हुआ मुश्किल, वीडियो शेयर कर लोगों से मांगी मदद

आर्य समाज मंदिर में अपनाया हिन्दू धर्म

नयनतारा का जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ। 18 नवंबर 1984 को बंगलूरू में जन्मीं नयनतारा का असली नाम डायना मरियम कुरियन है। नयनतारा उनका फिल्मों के लिए नाम है। रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2011 में उन्होंने चेन्नई के एक आर्य समाज मंदिर में हिन्दू धर्म अपनाया था।

प्रभुदेवा और सिम्बू से जुड़ा नाम
करियर के शुरूआती दौर में नयनतारा का नाम साउथ के एक्टर सिम्बू ( Simbu ) से जुड़ा। हालांकि यह रिलेशन लम्बे समय तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए। इसके बाद एक्ट्रेस का नाम साउथ डांसर, स्टार व निर्देशक प्रभुदेवा ( Prabhu Deva ) से जुड़ा। कहा जाता है कि दोनों लिव-इन में रहने लगे थे। इससे प्रभुदेवा की शादीशुदा जिंदगी में तूफान आ गया था।

यह भी पढ़ें : आमिर खान के भांजे इमरान ने छोड़ी एक्टिंग, अब करेंगे ये काम

'विश्वास नहीं हो तो अकेले जीना बेहतर'
एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशंस को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जहां विश्वास नहीं होता, वहां प्यार नहीं पनप सकता है। मैंने अपनी पुरानी रिलेशनशिप को तब तोड़ा जब मुझे अहसास हुआ कि अगर उस पर विश्वास नहीं किया जाएगा तो इससे बेहतर है अकेले रहें।'

तीसरे रिलेशन में एक्ट्रेस
अपने दो रिलेशन फेल होने के बाद नयनतारा ने साउथ निर्देशक विग्नेश शिवन ( Vignesh Shivan ) को डेट करना शुरू किया। पिछले पांच साल से उनकी बॉन्डिंग को देख लगता है कि दोनों का ये सच्चा प्यार है। दोनों का ये प्यार फिल्म 'नन्नू राउड़ी धान' से परवान चढ़ा। इसके बाद उनका दोस्ताना गहरे प्यार में बदल गया। साउथ में यह जोड़ी काफी पसंद की जाती है। दोनों अक्सर विदेश यात्राओं में साथ देखे जाते हैं।