बॉलीवुड

दलेर मेंहदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पिता की सेहत पर तोड़ी चुप्पी, नशे में धुत और गाना न गाने के लगे थे आरोप

Gurdeep Mehndi on Daler Mehndi: गायक दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने अपने पिता पर लगे नशे और ठीक से न गा पाने के आरोपों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपने पिता की सेहत की अपडेट दी है।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2026, 8:52 AM IST
Daler Mehndi son gurdeep mehndi react father health update after alcohol dispute
दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप ने पिता की सेहत पर दिया बयान (Photo Source- Instagram/@gurdeepmehndi)

Gurdeep Mehndi On Father Daler Mehndi Controversy: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने स्टेज शो के दौरान मशहूर गायक दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) पर नशे में होने और गाना न गा पाने को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने सिंगर का भरी महफिल में अपमान किया था। जैसे ही इसके वीडियो सोशल मीडिया पर आए लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए। छोटे भाई मीका सिंह ने भी भाई दलेर मेहंदी को लेकर मंत्री को फटकार लगाई थी और बताया था कि दलेक पाजी की तबीयत ठीक नहीं थी। उनकी हाल ही में सर्जरी हुई है। अब इसी विवाद पर दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप ने चुप्पी तोड़ी है और पिता की सेहत पर अपडेट दिया है।

पिता दलेर मेहंदी की सेहत पर क्या बोले बेटे गुरदीप मेहंदी के बेटे?

PTC पंजाबी म्यूजिक अवॉर्ड्स (PTC Punjabi Music Awards) के रेड कार्पेट पर गुरदीप मेहंदी भी पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से उन्होंने बातचीत की। गुरदीप से जब पिता दलेर मेहंदी पर लगे उन आरोपों के बारे में सवाल किया, जिसमें कहा गया था कि वह नशे की हालत में स्टेज पर चढ़े थे और गा नहीं पा रहे थे। और उनकी सेहत पर सवाल पूछा गया तो गुरदीप ने बेहद आत्मविश्वास और बेबाकी के साथ इसका जवाब दिया। अपने पिता का समर्थन करते हुए गुरदीप ने हंसते हुए कहा, "वो फर्स्ट क्लास, चकाचक सुपर हिट हैं। और सबसे अच्छे हैं। बेस्ट ऑफ लक।"

गुरदीप के इस जवाब से साफ हो गया है कि उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके खिलाफ फैलाई जा रही बातें महज अफवाहें थीं। परिवार की तरफ से पहले भी मीका सिंह और हरजीत मेहंदी इन आरोपों का खंडन कर चुके हैं, और अब बेटे गुरदीप के इस बयान ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट रद्द होने पर भी बोले गुरदीप

इस बातचीत के दौरान जब गुरदीप मेहंदी से पूछा गया कि पंजाबी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का दिल्ली में होने वाला कॉन्सर्ट सुरक्षा कारणों से रद्द हो गया है, तो इस पर उन्होंने हैरानी जताते हुए भी उसके जवाब दिया।

गुरदीप ने कहा कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्थिति जल्द सुधरेगी और फैंस को दोबारा अपने पसंदीदा कलाकारों को लाइव परफॉर्म करते देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, पीटीसी पंजाबी म्यूजिक अवॉर्ड्स में हिस्सा लेने को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद इस मंच पर आना उनके लिए बेहद शानदार अनुभव रहा है, जहां कलाकारों के लिए जनता का प्यार और अवॉर्ड दोनों ही बहुत मायने रखते हैं

Updated on:
23 Oct 2026, 8:52 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पत्नी और बेटी को भी ट्रोलर्स ने नहीं छोड़ा’, ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी का छलका दर्द, बोले- मैं कुछ नहीं कर पाया

“बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा”, फिल्ममेकर कुणाल कोहली का फूटा गुस्सा, पुलिस ने भी दिया रिएक्शन

‘मैं लोगों से तेज आवाज में बात नहीं कर सकता’, दलेर मेहंदी ने मीका सिंह को दिया था विवाद के बाद जवाब

दूसरी बार मां बनने के 36 दिन बाद ही सेट पर लौटने की तैयारी में दीपिका पादुकोण! शाहरुख खान की ‘किंग’ के लिए करेंगी शूटिंग

अमित शाह को शाहरुख खान की बर्थडे विश पर भड़की फैन, बोली- ‘मैंने आपको अपना दूसरा पिता माना था, शर्म आनी चाहिए’