बॉलीवुड

रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Deepika Padukone Breaks Silence On Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' पर चुप्पी मामले में रिएक्शन देने के बाद अब दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

2 min read
Apr 10, 2026
Deepika Padukone Breaks Silence On Dhurandhar 2 (सोर्स- एक्स)

Deepika Padukone Breaks Silence On Dhurandhar 2: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं। इस बार वजह बना निर्देशक अनुराग कश्यप का वो खुलासा, जिसमें उन्होंने अभिनेता रणवीर सिंह की मेहनत और समर्पण को लेकर एक पुराना किस्सा साझा किया। खास बात यह रही कि दीपिका ने इस वीडियो से जुड़े पोस्ट पर प्रतिक्रिया देकर उन ट्रोल्स को करारा जवाब दे दिया, जो हाल ही में उन्हें पति रणवीर की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर चुप रहने पर निशाना बना रहे थे।

ये भी पढ़ें

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

दीपिका की चुप्पी पर उठे सवाल

दरअसल, हाल के दिनों में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर ये चर्चा तेज हो गई थी कि दीपिका ने फिल्म को लेकर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। कई यूजर्स ने इसे लेकर सवाल उठाए और अभिनेत्री को निशाने पर लिया। लेकिन अब एक वायरल पोस्ट पर उनकी प्रतिक्रिया ने पूरे विवाद की दिशा बदल दी है।

अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि फिल्म लूटेरा की शूटिंग के दौरान अभिनेता ने अपने किरदार को वास्तविक बनाने के लिए खुद को शारीरिक तकलीफ तक दी थी। निर्देशक के अनुसार, एक अहम सीन में दर्द को महसूस करने के लिए रणवीर ने अपने पेट पर क्लिप लगा ली थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल तक जाना पड़ा।

हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी और अपने काम से समझौता नहीं किया। यह किस्सा सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

अनुराग कश्यप के वीडियो को दीपिका ने किया लाइक

इसी बीच दीपिका पादुकोण द्वारा अनुराग कश्यप के इस वीडियो से जुड़े पोस्ट को लाइक करना भी चर्चा का विषय बन गया। रेडिट सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसका स्क्रीनशॉट वायरल हुआ और इसे रणवीर के समर्थन के तौर पर देखा जाने लगा। इससे पहले अभिनेत्री पर आरोप लगाए जा रहे थे कि उन्होंने फिल्म की सफलता पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

ट्रोल्स भी पहले भी दे चुकीं जवाब

कुछ दिनों पहले दीपिका ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए एक सोशल मीडिया कमेंट में स्पष्ट किया था कि उन्होंने फिल्म पहले ही देख ली थी और इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों को बेबुनियाद बताया था। उनके इस जवाब के बाद से ही फैंस का एक बड़ा वर्ग उनके समर्थन में सामने आया।

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण पिछली बार फिल्म सिंघम अगेन में नजर आई थीं और अब वह जल्द ही सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में दिखाई देंगी। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट में अल्लू अर्जुन के भी शामिल होने की खबरें हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें

‘धुरंधर 2’ पर दीपिका पादुकोण के कमेंट पर मचा बवाल, अभिनेत्री ने जमकर लगाई लताड़, बोलीं- तारीफ क्यों नहीं?

Published on:
10 Apr 2026 07:21 pm
Also Read
View All