बॉलीवुड

FIR और गिरफ्तारी के बाद बढ़ा मामला,हैरेसमेंट विवाद में ‘धुरंधर’ डिजाइनर को माना गया दोषी

Production Designer Of Dhurandhar: POSH कमेटी का हालिया बड़ा फैसला YRF के प्रोजेक्ट 'धुरंधर' से नाम हटाने का रहा, जिसने फिर से इस योजना के विवादों को बढ़ा दिया है और इस कदम के पीछे घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न के मामलों की जांच में सामने आई गंभीर शिकायतें मानी जा रही हैं।

2 min read
May 29, 2026
फिल्म 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे (फोटो सोर्स: X के @SacnilkEntmt/@AlwaysBollywood अकाउंट द्वारा)

Production Designer Of Dhurandhar: फिल्म 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे के खिलाफ गंभीर आरोपों के बाद मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। हाल ही में FIR दर्ज होने के बाद अब इस केस से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जिसने पूरे फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

ये भी पढ़ें

प्यार, दर्द और आइस रिंक का खेल! 8 एपिसोड वाले ‘Off Campus’ पर Gen Z हुए फिदा

कमेटी ने सैनी एस जोहरे को दो मामलों में दोषी पाया है

मिड-डे के मुताबिक, पीड़िता ने केवल पुलिस में ही नहीं बल्कि B62 स्टूडियो में भी शिकायत की थी, जिसके मालिक फिल्ममेकर आदित्य धर और प्रोड्यूसर लोकेश धर हैं। कहा जा रहा है कि ये शिकायत अक्टूबर 2025 में स्टूडियो तक पहुंची थी, जिसके बाद प्रोडक्शन हाउस की POSH (Sexual Harassment Prevention) कमेटी को एक्टिव किया गया।

POSH कमेटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगभग 6 महीने तक जांच की और जांच मार्च के लास्ट तक पूरी हुई और कमेटी ने सैनी एस जोहरे को दो मामलों में दोषी पाया। बता दें, सेक्शुअल मोलेस्टेशन और सबूतों से छेड़छाड़। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि जांच के नतीजों में शिकायतकर्ता को भी बताए गया।

FIR दर्ज होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

इतना ही नहीं, इस बीच ये भी सामने आया है कि FIR दर्ज होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जिला अदालत ने उन्हें जमानत दे दी, लेकिन फिर मामले के सामने आने के बाद उनके नाम को कई प्रोजेक्ट्स से हटाया जाने लगा है। दरअसल, 'धुरंधर' के OTT वर्जन में पहले उनके क्रेडिट मौजूद थे, लेकिन बाद में रिलीज हुए 'अनदेखा वर्जन' में उनका नाम हटा दिया। इसके बाद, यशराज फिल्म्स (YRF) ने भी अपने आने वाले वेब शो ‘अक्का’ से उनका क्रेडिट हटाने का फैसला लिया है, जिससे विवाद और भी बढ़ गया है।

YRF की तरफ से एक बयान में कहा गया कि उनके नए प्रोजेक्ट में जुड़े अन्य क्रू मेंबर्स ने सभी कॉन्ट्रैक्ट और जिम्मेदारियां पूरी की हैं और उन पर कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, मौजूदा विवाद को देखते हुए प्रोडक्शन ने ये फैसला लिया है कि संबंधित व्यक्ति का नाम क्रेडिट में शामिल नहीं किया जाएगा।

शिकायतकर्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया

तो वहीं दूसरी ओर, शिकायतकर्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन्हें चंडीगढ़ के एक होटल में बुलाकर शारीरिक उत्पीड़न, मारपीट और गलत तरीके से रोकने जैसी घटनाएं हुईं। साथ ही ये भी आरोप लगाया है कि उनकी ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाया गया था।हालांकि, पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल ये केस जांच के अधीन है और इंडस्ट्री में इसको लेकर बहस तेज हो गई है।

Updated on:
29 May 2026 04:50 pm
Published on:
29 May 2026 04:25 pm
Also Read
View All