27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर पर महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, बोलीं- होटल में की दरिंदगी

Dhurandhar Production designer: ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' का नाम एक बार फिर सुर्खियों में, लेकिन इस बार वजह बेहद खराब है। फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे पर महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह काम के बहाने होटल में बुलाता था और गंदी हरकत करता था और मारपीट भी करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification
Dhurandhar production designer john joseph joel against FIR registered over sexual harassment allegations who is he

धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर पर FIR हुई दर्ज

Dhurandhar Production Designer Saini S Johre Case: बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार सफलता से कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली और दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों एक बेहद चौंकाने वाले विवाद के कारण सुर्खियों में है। फिल्म की भव्यता और उसकी सफलता के पीछे अहम भूमिका निभाने वाले प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे के खिलाफ चंडीगढ़ में एक युवती ने यौन उत्पीड़न, मारपीट और बंधक बनाने का गंभीर मामला दर्ज कराया है।

नई दिल्ली की रहने वाली पीड़ित युवती का आरोप है कि जोहरे ने उसे काम के बहाने चंडीगढ़ के आलीशान ताज होटल के एक कमरे में बुलाया, जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ जबरदस्ती की गई। चंडीगढ़ की सेक्टर-17 थाना पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर पर केस दर्ज (Dhurandhar Production Designer Saini S Johre Case)

पीड़ित युवती ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह एक सरकारी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी, तभी उसके कॉलेज के एक फैकल्टी मेंबर ने उसका रिज्यूमे (बायोडाटा) फिल्म 'धुरंधर' की टीम को भेजा था। इसके बाद, 2 सितंबर 2025 को उसे फिल्म में 'असिस्टेंट आर्ट डायरेक्टर' के तौर पर काम मिल गया। शूटिंग के दौरान सेट पर मुख्य प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे ने खुद को उसका मेंटर (गुरु) बताया और धीरे-धीरे उसका भरोसा जीत लिया। युवती को लगा कि वह अपने करियर में आगे बढ़ रही है, लेकिन उसे नहीं पता था कि जोहरे के इरादे कुछ और ही थे।

होटल के कमरे में जबरन पिलाई शराब, रात भर बनाया बंधक (Chandigarh Sector 17 police FIR Saini Johre)

शिकायत के मुताबिक, 10 सितंबर 2025 की रात करीब 8:30 बजे जोहरे ने युवती को प्रोफेशनल बातचीत के बहाने सेक्टर-17 स्थित ताज होटल के एक कमरे में बुलाया। जब युवती वहां पहुंची, तो कमरे में फिल्म क्रू का कोई और सदस्य मौजूद नहीं था। जोहरे ने पहले तो उसे डराया कि वह इस मीटिंग के बारे में किसी को न बताए, वरना इंडस्ट्री में उसका करियर और प्रतिष्ठा खराब हो जाएगी। इसके बाद जोहरे ने उस पर शराब पीने का दबाव बनाया। आरोप है कि उसने शराब और रम मिलाकर एक ड्रिंक तैयार की और युवती को जबरदस्ती पिला दी।

नशीला पदार्थ पेट में जाते ही युवती की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बाथरूम में जाकर उल्टी करने लगी। इसी दौरान जोहरे बाथरूम में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि जोहरे ने उसके साथ जबरदस्ती की, उसे बेड पर पटका और रात भर कमरे में बंद रखा। अगले दिन सुबह किसी तरह वह वहां से निकली और बाइक टैक्सी करके अपने ठिकाने पर पहुंची। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना के बाद भी जोहरे उसे लगातार झूठी शिकायतें करके परेशान करता रहा, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई।

अंधेरी वेस्ट के रहने वाले हैं जोहरे

आरोपी सैनी एस जोहरे की पहचान मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित आलीशान ओबेरॉय स्प्रिंग्स के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने जोहरे के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 74, 79, 123 और 126(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस पूरे मामले और इतने संगीन आरोपों पर अब तक प्रोडक्शन डिजाइनर जोहरे या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है।