बॉलीवुड

‘धुरंधर 2’ की छप्पर फाड़ कमाई से डरीं एकता कपूर? ‘भूत बंगला’ की रिलीज में देरी को लेकर दिया बयान

Ekta Kapoor On Bhoot Bangla Release Amid Dhurandhar 2: एकता कपूर ने हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 और भूत बंगला के बीच प्रतिस्पर्धा की खबरों को लेकर बयान दिया है।

2 min read
Apr 06, 2026
Ekta Kapoor On Bhoot Bangla Release Amid Dhurandhar 2 (सोर्स- एक्स)

Ekta Kapoor On Bhoot Bangla Release Amid Dhurandhar 2: बॉलीवुड में जब भी दो बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट आपस में टकराती है, तो अक्सर ये चर्चा शुरू हो जाती है कि किसी एक फिल्म ने दूसरी से बचने के लिए अपनी तारीख बदल दी। हाल ही में एकता कपूर की प्रोड्यूस की हुई फिल्म 'भूत बंगला' के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

फिल्म की रिलीज डेट अचानक आगे बढ़ाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर यह कयास लगाए जाने लगे कि इसका कारण 'धुरधर द रिवेंज' की शानदार बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस है। हालांकि अब खुद एकता कपूर ने इस पर खुलकर स्थिति साफ कर दी है।

ये भी पढ़ें

अमिताभ बच्चन और रेखा की अधूरी मोहब्बत पर दिव्या दत्ता ने दिया जवाब, बोलीं- कुछ रिश्तों को छोड़ देना ही बेहतर

फिल्म की रिलीज डेट बदली (Ekta Kapoor On Bhoot Bangla Release Amid Dhurandhar 2)

हाल ही में एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान एकता कपूर ने कहा कि उनकी फिल्म की रिलीज डेट बदलने का फैसला किसी कॉम्पीटिशन के कारण नहीं लिया गया था। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में स्वस्थ माहौल बनाए रखना जरूरी है और किसी भी फिल्म की सफलता से दूसरी फिल्म का नुकसान जरूरी नहीं होता। उनके मुताबिक, अगर कोई फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो ये पूरी इंडस्ट्री के लिए सकारात्मक संकेत होता है।

'फिल्म को पर्याप्त स्क्रीन मिल सकते थे'

एकता कपूर ने ये भी बताया कि चाहतीं तो फिल्म को पहले तय तारीख पर भी पर्याप्त स्क्रीन और शो मिल सकते थे। लेकिन उन्होंने सोचा कि जब एक फिल्म पहले से दर्शकों का ध्यान खींच रही है, तो बेहतर होगा कि उसे अपना ज्यादातर थिएटर रन पूरा करने का समय दिया जाए। इससे दोनों फिल्मों को दर्शकों का पूरा ध्यान और सम्मान मिल सकेगा।

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी फिर आई साथ

दिलचस्प बात ये है कि अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर इस फिल्म के जरिए लंबे अंतराल के बाद साथ नजर आ रही है। इससे पहले दोनों ने सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी 'भूल भुलैया' में साथ काम किया था, जिसे आज भी दर्शक बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में ‘भूत बंगला’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें पहले से ही काफी बढ़ चुकी हैं।

फिल्म की रिलीज डेट (Ekta Kapoor On Bhoot Bangla Release Amid Dhurandhar 2)

फिल्म की नई रिलीज डेट अब 17 अप्रैल 2026 तय की गई है, जबकि इसके पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल की रात से शुरू होंगे। मेकर्स का मानना है कि स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों के दौरान फिल्म रिलीज करना फैमिली ऑडियंस को थिएटर तक लाने में मददगार साबित हो सकता है। खासतौर पर हॉरर-कॉमेडी जैसी हल्की-फुल्की मनोरंजन वाली फिल्मों के लिए यह समय काफी अनुकूल माना जाता है।

फिल्म की स्टारकास्ट भी इसकी खासियतों में शामिल है। इसमें वामिका गब्बी, राजपाल यादव, असरानी और तबू जैसे अनुभवी कलाकार नजर आने वाले हैं। इस मजबूत कलाकार टीम के साथ फिल्म से दर्शकों को भरपूर मनोरंजन की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

‘धुरंधर 2’ में इस रोल को करना चाहते थे परेश रावल, आदित्य धर से हुई थी बात, अब जाकर किया खुलासा

Updated on:
06 Apr 2026 04:08 pm
Published on:
06 Apr 2026 04:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर