बॉलीवुड

Good News: कपूर फैमिली में खुशियों की बौछार, अब होगी ‘Party All Night’

Good News: भगवान जब भी देते हैं छप्पर फाड़ के देते हैं। ये कहावत कपूर फैमिली के लिए बिलकुल फिट बैठ रही है। क्योंकि परिवार में एक साथ डबल खुशियां आई हैं। चलिए आपको पूरी बात बताते हैं।
2 min read
Oct 01, 2025
Kapoor Family Good News
बाएं तरफ अर्जुन और उनकी बहन अंशुला कपूर। दाएं तरफ सोनम कपूर (सोर्स: एक्टर्स इंस्टाग्राम)

Good News: मनोरंजन जगत से एक गुड न्यूज सामने आई है। एक तरफ सोनम कपूर दूसरी बार बनने मां वाली हैं। वहीं दूसरी तरफ अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की बेटी, अंशुला कपूर की सगाई होने वाली है। ऐसे में देखा जाए तो सालों बाद परिवार में ऐसा माहौल बना है, जब एक साथ डबल खुशी की खबर सामने आई हो।

सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं…

सलमान खान के साथ रोमांस कर चुकी एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर मां बनने वाली है। उनका बड़ा बेटा 3 साल का है और अब पिंकविला के रिपोर्ट के अनुसार, खबर है कि वह 2 महीने की प्रेग्नेंट हैं।

बात दें सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 में शादी की थी। चार साल बाद, 2022 में दोनों माता-पिता बने और उनके घर बेटे वायु का जन्म हुआ। अब वायु तीन साल का हो चुका है, लेकिन खास बात यह है कि सोनम ने अब तक बेटे का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है।

सोनम की प्रेग्नेंसी भी काफी चर्चा में रही थी। उस दौरान उन्होंने अपने स्टाइल और फैशन से सभी को चौंका दिया था। उन्होंने कई फोटोशूट कराए थे, जिनमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं थीं।

बोनी कपूर की बेटी दुल्हन बनने वाली हैं

बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। खबर है कि अंशुला अपने बॉयफ्रेंड और स्क्रीनप्ले राइटर रोहन ठक्कर से सगाई करने जा रही हैं। यह खास समारोह 2 अक्टूबर, गुरुवार को होगा, जबकि शादी इसी साल दिसंबर में तय की गई है।

बता दें अंशुला और रोहन की लव स्टोरी पहली बार जुलाई में चर्चा में आई थी, जब अंशुला ने बताया कि रोहन ने उन्हें न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में बेहद रोमांटिक अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया था। किसी फिल्मी सीन की तरह रोहन घुटनों पर बैठकर उन्हें अंगूठी पहनाई। दिलचस्प बात यह है कि प्रपोजल का समय भी उन्होंने खास चुना था, रात 1:15 बजे, क्योंकि इसी वक्त दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी।

Updated on:
01 Oct 2025 05:12 pm
Published on:
01 Oct 2025 04:27 pm