बॉलीवुड

पत्नी सुनीता आहूजा के ‘Lock Upp 2’ शो से बाहर निलकते ही…गोविंदा ने कर दिया बड़ा अनाउंसमेंट

Govinda-Sunita Ahuja Controversy: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने रियलिटी शो 'लॉकअप 2: सच या सजा' को अलविदा कह दिया है। इस बीच गोविंदा ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। उन्होंने बॉलीवुड में कमबैक की घोषणा करते हुए कहा कि… नीचे पढ़ें पूरी अपडेट।
2 min read
Jul 13, 2026
govinda upcoming
गोविंदा ने कर दिया बड़ा अनाउंसमेंट: फैंस के लिए खुशखबरी (सोर्स: ANI)

Govinda Bollywood Comeback Updates: पत्नी सुनीता आहूजा के रियलिटी शो 'लॉकअप 2: सच या सजा' से बाहर आते ही अभिनेता गोविंदा ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दे दी है। एक तरफ सुनीता ने बताया कि खराब सेहत और बढ़ी हुई डायबिटीज की वजह से उन्हें शो छोड़ना पड़ा, वहीं दूसरी ओर गोविंदा ने कई साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी का ऐलान कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने अपनी नई फिल्म 'रूपा' की घोषणा करते हुए कहा कि यह फिल्म खास तौर पर युवाओं को प्रेरित करने के लिए बनाई जा रही है।

कई साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा

गोविंदा अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'रूपा' के जरिए बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं। हाल ही में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस फिल्म का ऐलान किया। इस दौरान नई अभिनेत्री रानी स्वर्णकार को भी लॉन्च किया गया, जो फिल्म में गोविंदा के साथ नजर आएंगी। खास बात यह है कि इस फिल्म को गोविंदा खुद भी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

कमबैक पर क्या बोले गोविंदा?

कमबैक को लेकर गोविंदा ने कहा कि जिंदगी में उन्हें कई बार नजरअंदाज किया गया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनका कहना है कि हर मुश्किल ने उन्हें पहले से ज्यादा मजबूत बनाया। उन्होंने विश्वास जताया कि 'रूपा' दर्शकों के दिलों तक पहुंचेगी और खासकर युवाओं को अपने सपनों के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि हर इंसान को अपने सपनों पर भरोसा रखना चाहिए, क्योंकि मेहनत और विश्वास से उन्हें पूरा किया जा सकता है।

14 नंबर को बताया अपनी सफलता का राज

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंदा ने अपनी निजी जिंदगी का एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि 14 उनका लकी नंबर है और वह न्यूमरोलॉजी में काफी विश्वास रखते हैं।

गोविंदा ने कहा कि जब वह 14 साल के थे, तभी से इस नंबर पर उनका भरोसा बढ़ा। उन्होंने एक ही सप्ताह में 14 फिल्मों पर साइन किए थे और इसके बाद करीब 14 साल तक सुपरस्टार रहे। बाद में वह 14वीं लोकसभा के सदस्य भी बने। फिल्मों से दूरी के बाद उन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया, लेकिन अब दोबारा नई शुरुआत करने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि यह वापसी उनके जीवन के नए सफर की शुरुआत साबित होगी।

डायबिटीज बढ़ने से सुनीता को छोड़ना पड़ा शो

इधर, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने 'लॉकअप 2: सच या सजा' से बाहर आने की असली वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि उनका एलिमिनेशन गेम की वजह से नहीं, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण हुआ। शो के दौरान उनका शुगर लेवल काफी बढ़ गया था, इसलिए डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें शो छोड़ना पड़ा।

सुनीता ने बताया कि अगर उनकी तबीयत खराब नहीं होती तो वह लंबे समय तक शो में बनी रहतीं। उन्होंने यह भी कहा कि लोग सोच रहे थे कि वह शो में खूब लड़ाई-झगड़ा करेंगी, लेकिन घर के अंदर सभी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें इतना सम्मान और प्यार दिया कि किसी से विवाद करने का सवाल ही नहीं उठा।

शो से विदाई के दौरान मेकर्स ने उनके लिए खास सरप्राइज भी रखा। गोविंदा और उनकी बेटी टीना आहूजा उनसे मिलने पहुंचे, जिससे सुनीता भावुक हो गईं। उनके साथ सोशल मीडिया स्टार रियाज अली ने भी शो को अलविदा कहा।

गौरतलब है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं…बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा। लंबे समय से यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और लोकप्रिय जोड़ियों में शामिल रही है। दोनों के बीच कई बार अनबन की खबरें भी सामने आई हैं।

Updated on:
13 Jul 2026 09:17 pm
Published on:
13 Jul 2026 09:17 pm