बॉलीवुड

नताशा से तलाक के 28 दिन बाद हार्दिक का बदला अंदाज, लड़कियों को गले लगाते हुए वीडियो वायरल

नताशा से तलाक के बाद हार्दिक का अंदाज बिलकुल बदल गया है। हार्दिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो करोड़ों की कार में घूम रहे हैं और लड़कियों को भी गले लगा रहे हैं।

2 min read
Aug 15, 2024
hardik pandya

नताशा और हार्दिक के तलाक को अभी एक महीना भी नहीं हुआ है। हार्दिक का अंदाज बदला हुआ नजर आ रहा है। हार्दिक करोड़ों की कार में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं नताशा की अगर बात करें तो वो सर्बिया में अपने बेटे अगस्त्य के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इसी बीच हार्दिक के डेटिंग की खबरें भी आ रही हैं। हार्दिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो लड़कियों को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को खुद हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

हार्दिक इंस्टाग्राम वीडियो वायरल

हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हार्दिक लग्जरी कार से उतरते हुए नजर आ रहे हैं। करोड़ों की कार से उतरकर वो सेट पर जाते हुए नजर आ रहे हैं। सेट पर जाते हुए हार्दिक वहां पर मौजूद लोगों सो हाथ मिलाते हैं और लड़कियों को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सेट पर ज्यादातर लड़कियां ही मौजूद हैं जिन्हें हार्दिक गले लगा रहे हैं। हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "ऑन सेट" हार्दिक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस कॉमेंट कर रहे हैं कि वो नताशा से तलाक के बाद बहुत बदल गए हैं।

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने साल 2020 में शादी की थी। साल 2021 में उन्होंने अपने बेटे अगस्त्य का स्वागत किया था। साल 2024 के शुरुआती महीनों से उनके तलाक की खबरें सामने आने लगीं।18 जुलाई 2024 को एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए हार्दिक-नताशा ने अपने अलग होने की अनाउंसमेंट कर दिया था। उन्होंने बताया कि वे मिलकर अपने बेटे की परवरिश करेंगे।  

Updated on:
15 Aug 2024 04:05 pm
Published on:
15 Aug 2024 03:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर