24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पकड़े गए हार्दिक पांड्या! नताशा से तलाक के 28 दिन बाद कथित गर्लफ्रेंड के साथ कार में छिपते नजर आए  

हार्दिक और उनकी कथित गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालीया की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में क्रिकेटर छिपते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन उनके टैटू से लोगों ने उन्हे पहचान लिया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 15 Aug 2024, 2:23 PM IST

hardik pandya jasmin walia

hardik pandya jasmin walia

हार्दिक और नताशा के तलाक को 28 दिन हो गए हैं। जब से कपल अलग हुए हैं तभी से इनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में बनी हुई है। नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया में एंजॉय कर रही हैं। हार्दिक भी वेकेशन मना रहे हैं। खबरों के मुताबिक हार्दिक अपनी कथित गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया के साथ ग्रीस में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसी बीच जैस्मीन की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें हार्दिक छिपते हुए नजर आ रहे हैं।

जैस्मीन और हार्दिक की फोटो वायरल

सोशल मीडिया पर जैस्मीन की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें हार्दिक छिपते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल फोटो में हार्दिक का थोड़ा से हाथ दिख रहा है जिसमे उनका टैटू नजर आ रहा है। जैस्मिन वालीया की वायरल फोटो में उनके बराबर से कोई बैठा हुआ नजर आ रहा है। फोटो में जैस्मिन के साथ बैठे हुए व्यक्ति के हाथ की झलक दिख रही है जिसपर टैटू बने हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में नजर आने वाले टैटू हार्दिक के हाथ पर बने टैटू से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि जैस्मीन वालिया और हार्दिक एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: तलाक के 4 साल बाद रणवीर करने जा रहे दूसरी शादी, 51 साल में किसके बनेंगे दूल्हा?

हार्दिक और जैस्मीन कर रहे डेट

हार्दिक और जैस्मीन वालिया के डेटिंग की खबरें तब से वायरल होने लगी जब से दोनों की फोटो ग्रीस के वेकेशन से मिलती हुई नजर आई। इस खबर की अभी कपल की तरफ से कोई पुष्टि नहीं है कि हार्दिक और जैस्मीन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं। मीडिया की मानें तो जैस्मीन वालिया और हार्दिक दोनों ग्रीस में एक साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। हार्दिक ने पूल के पास की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जैस्मिन वालिया ने भी पूल के पास की  फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने जहां ने फोटो शेयर की है वहां की लोकेशन एक ही तरह की लग रही है।