बॉलीवुड

मां से बिछड़ गया था मासूम, रो-रोकर हो गया था बुरा हाल, एक्टर हर्षवर्धन राणे ने बचाई जान

Harshvardhan Rane Video: एक्टर हर्षवर्धन राणे का एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक बच्चे को बचाते दिख रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2025, 5:15 PM IST
Harshvardhan Rane Movie Promotions Video
एक्टर हर्षवर्धन राणे बच्चे की जान बचाते हुए (इमेज सोर्स: ऑल्ट बॉलीवुड)

Harshvardhan Rane Latest Video: हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है। इस बीच एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक छोटे बच्चे की जान बचाते दिख रहे हैं। बच्चा बेकाबू भीड़ में फंस गया था। उसके मम्मी-पापा उससे बिछड़ गए थे। वह जोर-जोर से रो रहा था। हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल था। लोग एक्टर की एक झलक पाने और सेल्फी के लिए बेताब हो गए थे।

ऐसे बचाई बच्चे की जान

बताया जा रहा है, एक्टर अपनी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' की प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। जहां उन्हें
देखने के लिए भारी संख्या में लोग आए थे। छोटा बच्चा भी अपने माता-पिता के साथ पहुंचा था, इतने में अफरा-तफरी मच गई और छोटा बच्चा अपने माता-पिता से बिछड़ गया। इसके बाद जब एक्टर की नजर उस बच्चे पर पड़ी तो, उन्होंने फौरन भीड़ के बीच जाकर बच्चे को गोद में लिया और बड़ी मशक्कत के बाद अपने गाड़ी (कार) तक पहुचें। इसके बाद एक्टर ने सही सलामत उसके मां को बच्चा लौटा दिया।

देखें वीडियो-

ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। लोग एक्टर के इस साहसी कदम की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो को देख कमेंट में लिखा- वाह! क्या बात है, मां को उसका बच्चा मिल गया। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही सराहनीय कार्य।

जानिए फिल्म की कहानी और कलेक्शन

हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन यानी सोमवार को 42 लाख रुपए की कमाई की, जबकि रविवार को फिल्म ने शानदार 3.48 करोड़ बटोरे। पिछले दो हफ्तों में इस इमोशनल-थ्रिलर लव स्टोरी ने भारत में 64.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ने 101.1 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

बता दें फिल्म में हर्षवर्धन राणे ने विक्रमादित्य नाम के एक जुनूनी आर्टिस्ट का किरदार निभाया है, जो अदा (सोनम बाजवा) से मोहब्बत करता है। लेकिन यह प्यार धीरे-धीरे एक ऐसे पागलपन में बदल जाता है।

Updated on:
4 Nov 2025, 5:15 PM IST
Published on: