बॉलीवुड

अगले हफ्ते पैरिस में सगाई करेंगे मलाइका-अर्जुन! जानिए डीटेल्स

Malaika Arora And Arjun Kapoor Engagement: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर आने वाले दिनों में शादी की तरफ एक कदम बढ़ा सकता है। बताया जा रहा है अगले हफ्ते अर्जुन और मलाइका सगाई कर सकते हैं।

2 min read
Feb 22, 2023

Malaika Arora And Arjun Kapoor Engagement: बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर कई दिनों से खबरें सामने आ रही हैं। सुनने में आ रहा है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद अब यह कपल भी शादी की बंधन में बंधने जा रहा है। हमेशा से इस जोड़े की उम्र को लेकर सवाल उठते रहे, लेकिन इसके बावजूद दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कोई असर नहीं होने दिया। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल आने वाले दिनों में शादी की तरफ एक कदम बढ़ा सकता है। बताया जा रहा है अगले हफ्ते अर्जुन और मलाइका सगाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

फैंस सगाई की खबर से एक्साइटेड
खबरों के मुताबिक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ( Arjun Kapoor and Malaika Arora ) अगले हफ्ते एक दूसरे से सगाई करने वाले हैं। वह पैरिस जाकर सगाई करेंगे। इस खबर को सुनने के बाद दोनों स्टार्स के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस खबर के बाद से लगातार मलाइका और अर्जुन को लेकर ट्वीट जारी किए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक स्टार कपल ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें:

अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट
अगर अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही 'द लेडी किलर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट भूमि पेडनेकर नजर आने वाली है।

Published on:
22 Feb 2023 12:26 pm
Also Read
View All