बॉलीवुड

रेप, छेड़छाड़ जैसे चौंकाने वाले मामलों पर लोगों से एक रीयल लाइफ एंकर बन बात करेंगी रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी ( rani mukherji ) इन दिनों आगामी फिल्म 'मर्दानी 2' ( mardaani 2 ) के प्रमोशन में जुटी हुई हैं।
2 min read
Dec 03, 2019
रेप, छेड़छाड़ जैसे चौंकाने वाले मामलों पर लोगों से एक रीयल लाइफ एंकर बन बात करेंगी रानी मुखर्जी
रेप, छेड़छाड़ जैसे चौंकाने वाले मामलों पर लोगों से एक रीयल लाइफ एंकर बन बात करेंगी रानी मुखर्जी

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ( rani mukherji ) इन दिनों आगामी फिल्म 'मर्दानी 2' ( mardaani 2 ) के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म का उद्देश्य भारत में किशोरों द्वारा महिलाओं के साथ होने वाले जघन्य अपराधों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसी कारण अब वह एक न्यूज चैनल पर रीयल लाइफ एंकर बनेंगी। यह उनकी आने वाली फिल्म 'मर्दानी-2' के प्रमोशन का एक हिस्सा है।

लोगों को जागरूक करेंगी रानी

'मर्दानी 2' की कहानी अपराध के खात्मे के ईर्द-गिर्द घूमती है। हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म 'मर्दानी-2' का उद्देश्य किशोरों में तेजी से बढ़ रहीं हिंसक अपराधों की प्रवृत्ति के गंभीर सामाजिक खतरे को सामने लाना है। मैं देशभर में घटित हो रहे किशोर अपराधों के चौंकाने वाले मामलों पर लोगों से बात करने के लिए देश के सबसे बड़े चैनल में एक एंकर के तौर पर ये शुरुआत कर रही हूं।

फिल्म के लिए रानी ने दूर भगाया डर

इस फिल्म के लिए के डर को भगाया है। बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस को पानी से डर लगता है। इसके बावजूद इस फिल्म के लिए उन्होंने अंडरवाटर एक्शन दृश्यों की शूटिंग की। इस डर पर काबू पाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। गोपी पुथ्रान द्वारा निर्देशित 'मर्दानी-2' फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होगी।

Updated on:
03 Dec 2019 09:55 am
Published on:
03 Dec 2019 09:55 am
Also Read
View All
‘जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं, वो ले रहे हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भतीजी आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी

फिल्मों में वापसी पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं इसके बारे में नहीं सोचती’, धर्मेंद्र की फैमिली से अनबन पर भी की बात

‘गर्भपात कराने पर बाबा से खूब झगड़ा हुआ’, सौतेली मां मीना कुमारी पर बोले कमाल अमरोही के बेटे, छोटी अम्मी ने कुर्ता फाड़ दिया

‘मैं अकेले बहुत खुश हूं, लेकिन साथ घूमने वाला कोई हो’, सोहेल खान की एक्स-वाइफ सीमा सजदेह ने प्यार और रिश्ते पर कही दिल की बात

मैं देशद्रोही नहीं हूं, दुनिया मुझे गद्दार समझती है- एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द