21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘गर्भपात कराने पर बाबा से खूब झगड़ा हुआ’, सौतेली मां मीना कुमारी पर बोले कमाल अमरोही के बेटे, छोटी अम्मी ने कुर्ता फाड़ दिया

Kamal Amrohi Interview On Meena Kumari: बॉलीवुड की दिग्गज कलाकारा मीना कुमारी के सौतेले बेटे ताजदार ने हाल ही में अपनी छोटी अम्मी को लेकर बात की है।
3 min read
Google source verification
Kamal Amrohi Interview On Meena Kumari

कमाल अमरोही के बेटे का इंटरव्यू (फोटो सोर्स- IMDb और Youtube/ Vickey Lalwani)

Kamal Amrohi Son Interview On Meena Kumari: हिंदी सिनेमा की महान अदाकाराओं में शुमार मीना कुमारी की जिंदगी जितनी पर्दे पर खूबसूरत दिखी, निजी जिंदगी उतनी ही उतार-चढ़ाव से भरी रही। कमाल अमरोही के साथ उनकी शादी और रिश्ते को लेकर आज भी कई किस्से सुनाए जाते हैं। अब कमाल अमरोही के बेटे ताजदार अमरोही ने अपनी सौतेली मां मीना कुमारी के साथ रिश्ते को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की हैं। उनके मुताबिक, मीना कुमारी ने उन्हें कभी सिर्फ सौतेला बेटा नहीं माना, बल्कि उनके साथ बेहद अपनापन रखा।

मीना कुमारी को कहते थे छोटी अम्मी

ताजदार ने विक्की ललवानी के साथ बातचीत में बताया कि जब वह कमाल अमरोही के घर मुंबई पहुंचे तो मीना कुमारी ने उन्हें बेहद प्यार से अपने पास रखा। शुरुआत में वह उन्हें बेटे की तरह अपनाने में बिल्कुल नहीं झिझकीं। ताजदार के लिए भी यह रिश्ता धीरे-धीरे बेहद खास बन गया। वह बताते हैं कि मीना कुमारी के घर पहुंचने पर उन्हें एक अलग ही दुनिया देखने को मिली। घर में कई लोग काम करते थे और खाने-पीने की भी शानदार व्यवस्था थी।

ताजदार के मुताबिक, मीना कुमारी को पढ़ने का बहुत शौक था और वह अक्सर अगाथा क्रिस्टी के उपन्यास पढ़ती थीं। यही वजह थी कि उन्होंने अंग्रेजी भाषा पर भी अच्छी पकड़ बनाई। ताजदार के साथ उनका रिश्ता इतना गहरा था कि वह उनकी छोटी-छोटी जरूरतों का भी ध्यान रखती थीं।

शादी वाली खबर को बताया गलतफहमी

एक समय ऐसी खबर सामने आई थी कि ताजदार अपनी सौतेली मां मीना कुमारी से शादी करना चाहते थे। इस पर उन्होंने सफाई देते हुए बताया कि ऐसी कोई बात नहीं थी। दरअसल, एक बातचीत में मीना कुमारी ने उनसे पूछा था कि भविष्य में उन्हें कैसी लड़की पसंद होगी। ताजदार ने जवाब दिया था कि वह उनके जैसी खूबसूरत और अच्छी लड़की चाहते हैं। इसी सामान्य बातचीत को गलत अर्थ देकर खबर बना दिया गया।ताजदार ने साफ किया कि वह मीना कुमारी को मां की तरह देखते थे और उनके प्रति उनके मन में बेहद सम्मान और स्नेह था।

भाई के आने के बाद बदले हालात

बाद में ताजदार के भाई शानदार भी मुंबई आ गए। ताजदार के मुताबिक, शानदार का स्वभाव उनसे अलग था और वह मीना कुमारी के साथ उसी तरह सहज नहीं हो पाए। एक घटना ने घर का माहौल और ज्यादा संवेदनशील बना दिया। स्कूल में जब शानदार से मीना कुमारी को लेकर सवाल किया गया तो उनके जवाब से मीना कुमारी को ठेस पहुंची।

इसके बाद कमाल अमरोही ने दोनों बच्चों को बोर्डिंग स्कूल भेजने का फैसला किया। ताजदार को आज भी लगता है कि अगर वह मुंबई में ही रहते तो शायद कमाल अमरोही और मीना कुमारी के रिश्ते की कहानी कुछ अलग होती।

झगड़े के दौरान फाड़ दिया था कुर्ता

ताजदार ने कमाल अमरोही और मीना कुमारी के रिश्ते में आए तनाव का एक और किस्सा बताया। उनके मुताबिक, एक बार मीना कुमारी गर्भवती हुई थीं, लेकिन उन्होंने गर्भपात करा लिया। इस बात की जानकारी बाद में कमाल अमरोही को हुई, जिसके बाद दोनों के बीच काफी विवाद हुआ।

ताजदार के अनुसार, बहस इतनी बढ़ गई थी कि गुस्से में मीना कुमारी ने कमाल अमरोही का कुर्ता तक फाड़ दिया था। हालांकि उन्होंने उन दावों को खारिज किया कि मीना कुमारी घरेलू हिंसा की शिकार थीं। उनका कहना था कि वह उस घर के माहौल के प्रत्यक्ष गवाह रहे थे और उन्होंने कमाल अमरोही को मीना कुमारी के साथ मारपीट करते नहीं देखा।

‘पाकीजा’ और मीना कुमारी के करियर पर गर्व

ताजदार ने ये भी बताया कि मीना कुमारी अपने काम को लेकर बेहद गंभीर थीं और उन्हें अपनी उपलब्धियों पर गर्व था। वहीं, कमाल अमरोही भी उनके अभिनय और प्रतिभा का सम्मान करते थे। दोनों के बीच मतभेद जरूर थे, लेकिन ताजदार के मुताबिक रिश्ते में प्यार और सम्मान भी मौजूद था।

मीना कुमारी का निधन 31 मार्च 1972 को हुआ था। उनकी आखिरी बड़ी फिल्मों में ‘पाकीजा’ का नाम सबसे प्रमुख है, जो उनके निधन से कुछ समय पहले रिलीज हुई थी। आज भी मीना कुमारी को हिंदी सिनेमा की सबसे प्रभावशाली अभिनेत्रियों में गिना जाता है और उनके निजी जीवन से जुड़े किस्से दर्शकों की दिलचस्पी का विषय बने हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग