21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘गोविंदा को नीले ड्रम में डाल सकती थीं सुनीता जी’, ‘चीची’ भैया के तलाक विवाद पर बोलीं राखी सावंत

Govinda-Sunita Ahuja Divorce Controversy: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का विवाद अब लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच पति-पत्नी के तलाक विवाद पर राखी सावंत ने बयान दिया है।
2 min read
Google source verification
Govinda-Sunita Ahuja Divorce Controversy

गोविंदा और सुनीता आहूजा की फोटो ( फोटो सोर्स- Instagram/ANI)

Govinda-Sunita Ahuja Divorce Controversy: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहा विवाद अब लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में सुनीता ने तलाक की अर्जी वापस ले ली है। हालांकि इसे लेकर हाल ही में खुलासा हुआ है वो हैरान कर देने वाला है। दरअसल गुरुवार को राखी सावंत ने सुनीता से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को भी सुनाया सुनीता ने जो कुछ भी कहा। इस दौरान सुनीता ने चौंकाने वाला दावा किया कि गोविंदा दूसरी शादी करने वाले थे इसलिए उन्होंने अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली। इसी बीच राखी सावंत ने एक और बयान दिया।

राखी सावंत ने मामले पर क्या कहा?

इस पूरे मामले पर बात करते हुए राखी सावंत ने कहा, 'सुनीता जी गोविंदा से प्यार करती हैं। सुनीता जी गोविंदा जी को नीले ड्रम में भी डाल सकती थीं या फिर वो उन्हें पहाड़ से धक्का दे सकती थीं। राखी ने कहा, सुनीता जी ने ऐसा नहीं किया। मैं चाहती हूं कि पति और पत्नी दोनों एक हो जाएं और जो भी दूसरी या तीसरी आ रही है उसे आप मेरे हवाले कर दो। इस दौरान सुनीता आहूजा से फोन पर बात करते हुए राखी ने अपना समर्थन भी दिखाया।

तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद बढ़ी हलचल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता आहूजा ने गोविंदा से अलग होने के लिए कानूनी कदम उठाया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली। इसके बाद से ही यह सवाल उठ रहा था कि आखिर उन्होंने अपना फैसला क्यों बदला। इसी बीच राखी सावंत के साथ उनकी बातचीत सामने आई, जिसमें सुनीता ने इस पूरे मामले को लेकर अपनी बात रखी।

बताया जा रहा है कि राखी सावंत सार्वजनिक तौर पर सुनीता से फोन पर बातचीत कर रही थीं और इस दौरान फोन स्पीकर पर था। इसी बातचीत में सुनीता ने दावा किया कि उन्होंने तलाक का केस इसलिए वापस लिया क्योंकि उन्हें कथित तौर पर जानकारी मिली थी कि गोविंदा किसी दूसरी महिला के साथ शादी करने की योजना बना रहे थे।

‘मैं पांच-छह साल से चुप थी’

बातचीत के दौरान सुनीता ने अपनी नाराजगी और भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि वह लंबे समय से कई बातों पर चुप थीं। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि एक पत्नी के तौर पर ऐसी परिस्थितियों का सामना करना उनके लिए आसान नहीं था।

सुनीता ने यह भी संकेत दिया कि उन्होंने गोविंदा और एक अभिनेत्री के बीच कथित नजदीकियों को लेकर कुछ ऐसा देखा, जिससे उन्हें काफी ठेस पहुंची। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और गोविंदा या संबंधित अभिनेत्री की ओर से ऐसी किसी शादी की योजना की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।